पंजाब के युवाओं ने बिहार की ऐतिहासिक विरासत का किया शानदार दौरा, नालंदा से लेकर गया तक घूमी संस्कृति की झलक

Patna News: पंजाब के युवाओं ने बिहार की ऐतिहासिक विरासत का किया शानदार दौरा, नालंदा से लेकर गया तक घूमी संस्कृति की झलक.पंजाब से आए युवाओं के प्रतिनिधिमंडल ने आईआईटी पटना के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत बिहार के प्रमुख ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने राजगीर, नालंदा, पावापुरी और गया जैसे स्थलों की संस्कृति और विरासत को करीब से जाना.

Patna News: (अमृता सिंह) पटना आईआईटी पटना के तत्वावधान में चल रहे ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत युवा संगम फेज-6 कार्यक्रम में पंजाब से आए युवाओं के प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण किया. इस यात्रा के दौरान युवाओं ने बिहार की समृद्ध विरासत और आध्यात्मिक परंपरा को करीब से जाना.

विश्व शांति स्तूप से हुई यात्रा की शुरुआत

प्रतिनिधिमंडल की यात्रा की शुरुआत राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप से हुई. यहां युवाओं ने स्तूप के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व की जानकारी प्राप्त की. रोप-वे के माध्यम से पहाड़ी पर पहुंचने का अनुभव उनके लिए खास आकर्षण रहा.

राजगीर और नालंदा की ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण

युवाओं ने राजगीर स्थित स्वर्ण भंडार का भी दौरा किया. इसके बाद विश्व प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय का भ्रमण कर प्राचीन शिक्षा प्रणाली और उसके गौरवशाली इतिहास को समझा.

पावापुरी और गया में धार्मिक स्थलों का दौरा

प्रतिनिधिमंडल ने जल मंदिर पावापुरी, महाबोधि मंदिर और गया स्थित विष्णुपद मंदिर का भी भ्रमण किया. इन स्थलों पर युवाओं ने बिहार की धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता को करीब से महसूस किया.

अधिकारियों की रही मौजूदगी

इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. सत्येंद्र कुमार, कृपाशंकर सिंह, विकास कुमार राय, अलका कुमारी, डॉ. इंद्रमणि दाधा, सुमनेंद्र सिंह, अमन चौधरी, डॉ. हरप्रीत कौर और प्रवीण कौर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

ALSO READ: CIMP पटना में एडमिशन शुरू, PGDM 2026-28 के लिए बड़ा मौका, AI और एनालिटिक्स स्पेशलाइजेशन भी जोड़ा गया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >