पेट्रोल-डीजल महंगा पड़ते ही बढ़ेगा बस किराया! आज होगी प्राइवेट बस ऑपरेटरों की अहम बैठक

Patna News: पटना में रविवार को प्राइवेट बस ऑपरेटरों की बैठक में बस किराया 15 फीसदी बढ़ाने के प्रस्ताव पर फैसला लिया जाएगा. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच ऑटो चालकों ने भी 30 फीसदी किराया बढ़ाने की मांग की है.

Patna News: (अनुपम कुमार) राजधानी पटना समेत बिहारभर में प्राइवेट बसों का किराया जल्द बढ़ सकता है. इसको लेकर रविवार को बिहार स्टेट मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन की अहम बैठक पाटलिपुत्र अंतरराज्यीय बस स्टैंड, रामाचक (बैरिया बस स्टैंड) में आयोजित होगी. बैठक में बस किराया में 15 फीसदी वृद्धि के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी.

डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का असर

फेडरेशन के प्रमंडलीय अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी तथा अन्य जरूरी सामानों की महंगाई को देखते हुए बस मालिकों के लिए वर्तमान किराये पर संचालन करना मुश्किल हो गया है. उन्होंने कहा कि बैठक में किराया वृद्धि का प्रस्ताव पारित किया जाएगा और उसके बाद परिवहन विभाग से अनुमति मांगी जाएगी. हालांकि, अनुमति मिलने में देरी होने पर भी संगठन सोमवार या अगले कुछ दिनों में नया किराया लागू कर सकता है.

ऑटो चालकों ने भी की किराया बढ़ाने की मांग

वहीं प्रगतिशील ऑटो रिक्शा चालक यूनियन ने ऑटो किराये में 30 फीसदी वृद्धि की मांग की है. यूनियन के महासचिव नवीन मिश्रा ने कहा कि सरकार की अनुमति मिलने के बाद ही नया किराया लागू किया जाएगा. इधर ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के प्रांतीय महासचिव राजकुमार झा ने बताया कि उनका संगठन 20 से 25 फीसदी किराया वृद्धि की मांग सरकार के समक्ष रखेगा. यह मांग बसों के साथ-साथ ऑटो, ई-रिक्शा और छोटे-बड़े ट्रकों की ढुलाई पर भी लागू करने की बात कही गई है.

ALSO READ: पटना में चलती कार में दोस्तों ने युवक को मारी गोली, गाड़ी पर लगा है ‘ भारत सरकार GST’ का नेम प्लेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >