Patna News: संपतचक के शाहपुर मार्केट में भीषण आग, दो दुकानें और दो बाइक जलकर राख

Patna News: पटना के शाहपुर स्थित आरपी सिंह मार्केट में भीषण आग लगने से दो दुकानें और दो बाइक जलकर राख हो गईं. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, जिसमें 30 लाख रुपये से अधिक के नुकसान की बात कही गई है.

Patna News (अजीत कुमार की रिपोर्ट): पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर मोहल्ले के आरपी सिंह मार्केट में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा मार्केट धुएं और आग की लपटों से घिर गया. घटना के बाद इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.

दो दुकानें और दो बाइक पूरी तरह जलकर राख

आग की चपेट में आरएस गारमेंट्स और मां दुर्गा डेकोरेटर नामक दो दुकानें आ गईं. दोनों दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया. वहीं मार्केट परिसर में खड़ी एक बुलेट बाइक और दूसरी मोटरसाइकिल भी आग में जलकर नष्ट हो गई.

घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस दौरान पूरे इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुटी रही.

30 लाख से अधिक की संपत्ति जलने का दावा

मार्केट के मालिक शिवम कुमार ने बताया कि मार्केट में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग भड़क उठी. उन्होंने बताया कि इस हादसे में करीब 30 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है. आरएस गारमेंट्स की दुकान करीब एक वर्ष पहले ही खोली गई थी.

उन्होंने बताया कि शुरुआत में स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा और ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैल गई. दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों से सामान सुरक्षित निकालने में जुटे रहे, लेकिन कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया.

लिखित आवेदन मिलने के बाद होगी कार्रवाई

गोपालपुर थाना प्रभारी अमित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित पक्ष से लिखित आवेदन मांगा गया है. आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: पटना जू में जल्द दिखेंगे विदेशी सफेद गैंडे, सिंगापुर से आएगा दो सींग वाला खास जोड़ा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >