पटना में ईद उल अजहा (बकरीद) पर मुस्लिम भाइयों ने की नमाज अदा

Patna News: पटना जिले के मनेर नगर परिषद और ग्रामीण इलाकों में गुरुवार की सुबह ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर भारी उत्साह देखने को मिला.

Patna News: पटना जिले के मनेर नगर परिषद और ग्रामीण इलाकों में गुरुवार की सुबह ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर भारी उत्साह देखने को मिला. मस्जिदों और ईदगाहों में हजारों की संख्या में मुस्लिम भाइयों ने एक साथ नमाज अदा कर अल्लाह की इबादत की.

बड़ी दरगाह से लेकर ईदगाहों तक गूंजा इबादत का माहौल

मनेर क्षेत्र में सूफी मखदूम शाह की बड़ी और छोटी दरगाह, शाह अली चक ईदगाह, शाही मस्जिद, मीर अली गौहर मस्जिद, काजी मोहल्ला मस्जिद, जामा मस्जिद सहित कई धार्मिक स्थलों पर नमाज अदा की गयी. शेरपुर, ब्यापुर, बांक, सराय, सादिकपुर, ढक्कनपोश, यहियापुर, ब्रह्मचारी, बाजितपुर और सिंघाड़ा गांवों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी.

देश की तरक्की और अमन-चैन के लिए मांगी गई दुआ

नमाज के दौरान मुस्लिम भाइयों ने देश की तरक्की, शांति और भाईचारे की दुआ मांगी. पूरे इलाके में धार्मिक सौहार्द और एकता का संदेश देखने को मिला, जिससे माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा.

सुरक्षा व्यवस्था रही सख्त पुलिस रही तैनात

नमाज के दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन सभी प्रमुख नमाज स्थलों पर तैनात रहा. सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गयी और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली.

नमाज के बाद गले मिलकर दी बधाई

नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी. इसके बाद घरों में कुर्बानी की धार्मिक प्रक्रिया पूरी की गयी और पूरे क्षेत्र में त्योहार का उत्साह देखने को मिला.

ALSO READ: बिहार पुलिस को मिले 19,838 नये सिपाही, महिलाओं और ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों ने भी मारी बाजी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >