दानापुर में हथियार, कारतूस और शराब के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

दानापुर के रूपसपुर आरओबी पुल के नीचे पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया. तलाशी में एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस और पांच लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. गिरफ्तार राहुल कुमार और गुड्डू कुमार को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Patna News: (संजय कुमार की रिपोर्ट) पटना पुलिस ने शनिवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रूपसपुर आरओबी पुल के नीचे छापेमारी कर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उनके पास से एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस और पांच लीटर विदेशी शराब बरामद की है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल कुमार और गुड्डू कुमार के रूप में हुई है. राहुल कुमार मूल रूप से मनेर थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि गुड्डू कुमार गया जिले के बाजीरगंज थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है. दोनों वर्तमान में बोरिंग रोड स्थित सीआईएसएफ कैंप के समीप श्रीकृष्णापुरी में रह रहे थे.

गुप्त सूचना पर गठित हुई विशेष टीम

सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार की रात सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध शराब लेकर जा रहे हैं और उनके पास हथियार भी हो सकते हैं. सूचना मिलते ही रूपसपुर थानाध्यक्ष शशि भूषण सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया.

तलाशी में हथियार और शराब बरामद

पुलिस टीम ने रूपसपुर आरओबी पुल के नीचे संदिग्ध हालत में मौजूद दो युवकों को रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और पांच लीटर विदेशी शराब बरामद हुई.

पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

Also Read:कैमूर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 50 बोतल शराब बरामद; फरार तस्कर की तलाश जारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >