बकरीद की तैयारियां जोरों पर, पटना सिटी में नमाज और कुर्बानी को लेकर प्रशासन सतर्क

Patna News: (अमिताभ श्रीवास्तव) पटना सिटी. ईद उल अजहा यानी बकरीद का त्योहार इस बार 28 मई गुरुवार को मनाया जाएगा.

Patna News: (अमिताभ श्रीवास्तव) पटना सिटी. ईद उल अजहा यानी बकरीद का त्योहार इस बार 28 मई गुरुवार को मनाया जाएगा. इससे एक दिन पहले बुधवार 27 मई को अकीदतमंद अरफा का रोजा रखेंगे. त्योहार को लेकर खानकाहों और ईदगाहों में सामूहिक नमाज की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

प्रशासन ने कसी कमर, सुरक्षा और साफ-सफाई पर विशेष जोर

बकरीद के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं. एसडीओ सत्यम सहाय ने बताया कि खानकाहों और ईदगाहों के आसपास साफ-सफाई, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की जाएगी.

खस्सी बाजार में बढ़ी भीड़, महंगाई का असर कारोबार पर

कुर्बानी पर्व को देखते हुए पटना सिटी का खस्सी बाजार पूरी तरह सज गया है. बाजार समिति बकरी मंडी में खस्सी की आवक लगातार बढ़ रही है. कारोबारियों के अनुसार महंगाई के कारण बिक्री पर असर पड़ा है, हालांकि स्थानीय खरीदारों की भीड़ फिर भी जुट रही है. खस्सी की कीमत वजन और गुणवत्ता के अनुसार लगभग 10 हजार रुपये से 55 हजार रुपये तक बताई जा रही है. कारोबारी गुलाम मोहम्मद कुरैशी ने बताया कि विभिन्न जिलों और राज्यों से खस्सी की आपूर्ति हो रही है.

पटना सिटी में तय हुए नमाज का समय

बकरीद की नमाज को लेकर विभिन्न मस्जिदों और खानकाहों में समय निर्धारित कर दिया गया है. शाही ईदगाह गुलजारबाग में सुबह 8 बजे नमाज अदा की जाएगी, जबकि खानकाह मुनएमिया मीतन घाट में 7:30 बजे और खानकाह फैयाजिया सिमली में भी 7:30 बजे नमाज होगी. अन्य स्थानों पर भी अलग-अलग समय पर नमाज का आयोजन किया जाएगा. प्रशासन ने सभी स्थानों पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है.

ALSO READ: लीगल मदद डेस्क शुरू, जेल में बंद लोगों के परिवार को मुफ्त कानूनी मिलेगी सहायता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >