Patna News: पटना का मल्टी मॉडल हब होगा अपग्रेड, जीपीओ गोलंबर पर बनेगा जी-5 हब

Patna News: पटना स्मार्ट सिटी द्वारा जीपीओ गोलंबर के पास बने मल्टी मॉडल हब का तेजी से विस्तार किया जा रहा है. अब यह जी 3 से बढ़कर जी 5 बनाया जाएगा, जिससे पार्किंग क्षमता और यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी. यह बिहार का पहला ऐसा हब है, जो सभी परिवहन सेवाओं को एक जगह जोड़ता है.

Patna News: पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से जीपीओ गोलंबर के पास बने मल्टी मॉडल हब का विस्तार किया जा रहा है. अब यह हब जी 3 से बढ़कर जी 5 का होगा. वर्तमान में 32 बस और 225 कार की क्षमता है. लेकिन, पांच मंजिला होने के बाद करीब 140 कार की क्षमता बढ़ जायेगी.

2 महीने पहले बिल्डग का फ्लोर टेस्ट पूरा हो चुका है और फिलहाल इसका स्ट्रक्चर डिजाइन तैयार किया जा रहा है. यह बिहार का पहला मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब है, जहां बस, ऑटो, टैक्सी और निजी वाहन पार्किंग की सुविधा एक ही जगह मिलती है.

फिलहाल यह ग्राउंड फ्लोर पर सिटी बसें लगती हैं. पहले फ्लोर पर ऑटो की व्यवस्था है और ऊपर दो मंजिलों पर कार पार्किंग हो रही है. पार्किंग शुल्क नहीं लिया जा रहा है. अभी संचालन एजेंसी के टेंडर की प्रक्रिया चल रही है. बोर्ड मीटिंग में इसे फाइनल कर शुल्क तय किया जायेगा.

हर दिन करीब 35 हजार यात्री ले रहे सुविधा

यह हब सीधे पटना जंक्शन से जुड़ा है. प्रतिदिन करीब 15 हजार यात्री सबवे का उपयोग कर जंक्शन पहुंचते हैं, जबकि सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक करीब 30 से 35 हजार लोग इसका उपयोग करते हैं. इससे यात्रियों को जाम व भीड़ से राहत मिल रही है. हब के परिसर में एटीएम, रेस्टोरेंट, दुकान आदि शुरु किया जायेगा. इसके लिए भी टेंडर की प्रक्रिया चल रही है. चुनाव के चलते इसमें देरी हुई.

एमएलसीपी में कम लोग कर रहे हैं कार पार्किंग

मौर्य लोक के पास बने दो मल्टी लेवल कार पार्किंग (एमएलसीपी) का संचालन हो रहा है. इन पार्किंग स्थलों पर 20 रुपये प्रति घंटे की दर से कार पार्क होती है. हालांकि, लोग अभी यहां ज्यादा रुचि नहीं दिखा रहे हैं. रविवार को सिर्फ 13 कारें खड़ी मिलीं. जबकि, बुद्ध स्मृति पार्क के पास बने मल्टी लेवल ऑटो पार्किंग के ऊपरी फ्लोर पर निगम का कचरा वाहन लग रहा है, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर केवल ऑटो लग रहे हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

एस्केलेटर के पास आधुनिक साइनेज लगेंगे

हाल ही में स्मार्ट सिटी टीम ने 440 मीटर लंबे अंडरग्राउंड सबवे और हब का निरीक्षण किया. यात्रियों को ट्रेन टाइमिंग, बस-ऑटो स्टैंड और पार्किंग की जानकारी देने के लिए दो वीएमडी (वेरिएबल मैसेज डिस्प्ले) लगाए जा रहे हैं. एक स्टेशन गोलंबर व दूसरा बुद्ध स्मृति पार्क के पास लगेगा.

सबवे के बीच में लगे एस्केलेटर के पास आधुनिक साइनेज और एलइडी डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे, जिन पर ट्रेन के आगमन-प्रस्थान का समय और प्लेटफॉर्म नंबर जैसी जानकारी मिलेगी. यहां यात्री ट्रेनों का लाइव रनिंग स्टेटस देख सकेंगे.

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी अपने बीमार पिता को मानसिक पीड़ा दे रहे, जदयू नेता बोले- रोहिणी सिर्फ लालू की नहीं, पूरे बिहार की बेटी है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >