Patna Metro: पटना में यहां बन रहा मेट्रो का सबसे लंबा अंडरग्राउंड स्टेशन, 6 एस्केलेटर के साथ लगेंगे 3 लिफ्ट

Patna Metro: राजधानी पटना में मेट्रो का काम जोर-शोर से किया जा रहा है. ऐसे में पटना जू के पास सबसे लंबा अंडरग्राउंड स्टेशन बनने जा रहा है. जिसकी गहराई 17 मीटर और लंबाई 355 मीटर होगी. यहां से रोज़ाना 1.41 लाख यात्री सफर कर सकेंगे.

Patna Metro: पटनावासियों को जल्द ही मेट्रो की सौगात मिलने वाली है. ऐसे में बड़े ही जोर-शोर से निर्माण कार्य जारी है. पटना मेट्रो को लेकर कई अपडेट भी सामने आ रहे हैं. इस बीच खबर सामने आई है कि, चिड़ियाघर के पास पटना मेट्रो का ���बसे लंबा भूमिगत (अंडरग्राउंड) स्टेशन बनाया जा रहा है. यह स्टेशन जमीन से लगभग 17 मीटर नीचे और 355 मीटर लंबा होगा. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अनुसार, यहां ट्रेन का ट्रैक बदलने के लिए क्रॉसओवर ट्रैक का निर्माण किया जाएगा. इसी वजह से यह पटना मेट्रो का सबसे बड़ा भूमिगत स्टेशन होगा.

दो मंजिला होगा स्टेशन

जानकारी के मुताबिक, यह स्टेशन दो मंजिला डिजाइन में तैयार किया जा रहा है. पहली मंजिल पर यात्रियों के लिए टिकट काउंटर, एस्केलेटर, लिफ्ट और दूसरी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. तो वहीं, दूसरी मंजिल की बात करें तो, वहां पर प्लेटफॉर्म होंगे, जहां से यात्री अप और डाउन दोनों लाइन की मेट्रो ट्रेन पकड़ सकेंगे.

हर दिन 1.41 लाख यात्रियों के लिए स्मार्ट स्टेशन तैयार

वहीं, इस स्टेशन को लेकर संभावना जताई जा रही है कि, यहां से हर दिन करीब 1.41 लाख यात्री सफर करेंगे. यात्रियों की भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन में 6 एस्केलेटर और 3 लिफ्ट लगाए जाएंगे और स्टेशन के दो प्रवेश द्वार होंगे – एक नेहरू पथ पर चिड़ियाघर के गेट नंबर-1 के पास और दूसरा सड़क के दूसरी तरफ. यात्री दोनों तरफ से स्टेशन में प्रवेश और बाहर निकल सकेंगे. इसके साथ ही स्टेशन के अंदर एक अंडरपास भी बनेगा, जिससे लोग आसानी से दोनों प्लेटफॉर्म तक पहुंच सकेंगे.

क्रॉसओवर ट्रैक से संचालन में होगी आसानी

इस स्टेशन की लंबाई की बात की जाए तो, अन्य स्टेशनों की तुलना में अधिक लंबाई इसलिए है क्योंकि यहां क्रॉसओवर ट्रैक बनाया जा रहा है. इसका फायदा यह होगा कि, यदि किसी तकनीकी कारण से एक लाइन पर मेट्रो सेवा बाधित होती है, तो ट्रेन को दूसरी लाइन पर ले जाया जा सकेगा. क्योंकि इस क्षेत्र में सड़क की चौड़ाई ज्यादा है, इसलिए क्रॉसओवर को निर्माण के लिए उपयुक्त जगह माना गया है.

(मानसी सिंह की रिपोर्ट)

Also Read: Nowcast Bihar: बिहार के 8 जिलों में अगले 2 से 3 घंटे में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >