पटना जंक्शन पर सक्रिय चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार, कई मोबाइल बरामद

Patna News: पटना जंक्शन पर यात्रियों के मोबाइल और सामान चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का रेल पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. कार्रवाई के दौरान गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से चोरी के सात मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

Patna News: (नितिश सिंह की रिपोर्ट)
पटना रेल थाना पटना जंक्शन पुलिस ने प्लेटफॉर्म संख्या-04/05 पर कार्रवाई करते हुए यात्रियों का सामान चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के सात मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

गिरफ्तार आरोपियों में बेगमपुर निवासी गोलू कुमार, कमला नेहरू नगर निवासी धनराज कुमार, समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनगर निवासी अर्जुन कुमार, गोविंदपुर (फुलवारीशरीफ) निवासी छोटू, मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के फातिहाबाद रेवा रोड निवासी चंदन कुमार, अमन कुमार और नीरज कुमार शामिल हैं.

पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपी

रेल पुलिस के अनुसार सभी आरोपी पटना जंक्शन और ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी करने की घटनाओं में शामिल थे. गश्ती के दौरान पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगे, जिससे संदेह होने पर पुलिस ने उनका पीछा कर सभी को पकड़ लिया.

चोरी के मोबाइल बरामद, नहीं दिखा सके कागजात

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से सात मोबाइल फोन बरामद किए गए. पूछताछ में आरोपी मोबाइल के वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके. जांच में मोबाइल चोरी के होने की पुष्टि हुई.

नशे के लिए बेच देते थे चोरी का सामान

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी किए गए सामान को कम कीमत पर बेचकर उससे प्राप्त रकम से नशा करते थे. रेल थाना पुलिस ने सातों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

ALSO READ: बिहार में भूजल संरक्षण की नई पहल, इंजेक्शन वेल परियोजना की तैयारी; हरित आवरण 15.5 प्रतिशत तक पहुंचा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >