पटना हॉस्टल कांड: ‘छात्रा के कंधे-कुहनी पर थे खरोंच के निशान’, प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल की स्टाफ ने क्या-क्या बताया?

Patna NEET Student Case: प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल की स्टाफ ने सीबीआई से पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाली बातें बताई. स्टाफ रितु कुमारी ने बताया नीट छात्रा के कंधे और कुहनी सहित शरीर के अन्य हिस्सों में खरोंच के निशान थे.

Patna NEET Student Case: नीट छात्रा की मौत के मामले में सीबीआई ने प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल की एक महिला स्टाफ से 5 से 6 घंटे तक पूछताछ की. इस दौरान अस्पताल की महिला कर्मी से पूछा गया कि उसने पीड़िता के हॉस्पिटल पहुंचने के बाद वहां क्या सुना? क्या देखा? वहां का क्या माहौल था? उसकी हालत कैसी थी? इस दौरान सीबीआई ने उसका डॉक्यूमेंटेशन किया.

महिला स्टाफ ने और क्या बताया?

यह जानकारी प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल की महिला स्टाफ ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी. सीबीआई ऑफिस से पूछताछ के बाद बाहर निकली हॉस्पिटल की स्टाफ रितु कुमारी ने बताया कि मैंने जो देखा, वह मैंने सीबीआई को बता दिया. मैंने सीबीआई को पूरा सहयोग किया. आगे भी करती रहूंगी. अब उसकी जिम्मेदारी है कि वह सच सामने लायें.

डॉक्टर के बारे में स्टाफ ने क्या बताया?

एक सवाल के जवाब में रितु कुमारी ने बताया कि जब पीड़िता अस्पताल में पहुंची थी, तो सभी डॉक्टरों ने कहा कि यह मामला गलत काम से जुड़ा है. हालांकि, पता नहीं बाद में यह मामला कैसे बदल गया? कहा कि इस बारे में वह कुछ नहीं बता सकती है. उसने बताया कि लड़की के साथ कुछ-न-कुछ गलत जरूर हुआ था. कहा कि उसे नशे की सुई लगाई गई या नहीं, इस बारे में मैं कुछ नहीं बता सकती.

छात्रा की बॉडी पर मिले खरोंच के निशान

इसके साथ ही इलाज करने वाले डॉ. सतीश के बारे में स्टाफ ने कहा कि उनके बारे में सीबीआई ने मुझसे कुछ नहीं पूछा. हालांकि, रितु कुमारी ने बताया कि नीट छात्रा के कंधे और कुहनी सहित शरीर के अन्य हिस्सों में खरोंच के निशान थे. इस तरह से महिला स्टाफ से पूछताछ के दौरान सीबीआई को कई जरूरी सवालों के जवाब मिले. पिछले दिनों इस मामले में अस्पताल प्रशासन की तरफ से लापरवाही की बात सामने आई थी. ऐसे में सीबीआई अब वहां के स्टाफ से जानकारियां इकट्ठा करने में जुटी है.

Also Read: मुजफ्फरपुर गोरखपुर रेल रूट पर टला बड़ा हादसा, यात्रियों के बीच मची अफरा-तफरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >