Patna: किराना दुकान के आर में चल रहा था गांजा का कारोबार ,पुलिस ने कारोबारी को किया गिरफ्तार

Patna: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर किराना दुकान के आड़ में चल रहे गांजा के कारोबार का खुलासा किया गया है फिलहाल कारोबारी के पास से 180 ग्राम गांजा बरामद किया गया है.

Patna: पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के पास से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक गांजा कारोबारी को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान विमलेश शर्मा के रूप में बताई जा रही है जिसके पास से 180 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. दरअसल बिहटा पुलिस को सूचना मिली कि महमदपुर गांव में अवैध रूप से गांजा का कारोबार चल रहा है जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पहुंचकर छापामारी के दौरान एक किराना दुकान से पुलिस ने 180 ग्राम गांजा बरामद किया और दुकानदार विमलेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है जो किराना दुकान के आड़ में गांजा के साथ-साथ राशन का भी कारोबार करता था.

कार्रवाई जारी

थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर किराना दुकान के आड़ में चल रहे गांजा के कारोबार का खुलासा किया गया है फिलहाल कारोबारी के पास से 180 ग्राम गांजा बरामद किया गया है मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: पीएम इंटर्नशिप योजना का रजिस्ट्रेशन से शुरू,बिहार के लाखों युवा होंगे लाभांवित, जानें कैसे

‘सनातन कमजोर होने से भारत का लोकतंत्र कमजोर होगा’, बीजेपी सांसद ने मोहन भागवत के बयान का किया समर्थन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >