Patna Flight: होली में घर आने से ज्यादा महंगा हुआ जाना, आसमान छू रहे वापसी का विमान किराया

Patna Flight: होली में घर आने से ज्यादा महंगा जाने का किराया हो गया है. अधिकतम विमान किराया अलग अलग समय जाने वाली फ्लाइटों में 15 से 20 हजार के बीच चल रहा है.

Patna Flight: होली पर पटना आने से अधिक यहां से वापसी का विमान किराया बढ़ गया है. देश के सात बड़े महानगर पुणे, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, दिल्ली और कोलकाता से होली से पहले पटना आने और होली के बाद पटना से वापस जाने के विमान किराया से स्पष्ट है कि कोलकाता को छोड़कर इस वर्ष अन्य सभी रूट में लोगों को होली पर पटना आने से अधिक यहां से वापस जाने पर विमान किराया खर्च करना होगा. होली खत्म होने के बाद के शुरुआती दो दिनों (16 और 17 मार्च) को वापसी का विमान किराया सबसे महंगा है. पुणे, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद के लिए तो न्यूनतम विमान किराया 11 हजार से भी अधिक हो गया है जबकि अधिकतम विमान किराया अलग अलग समय जाने वाली फ्लाइटों में 15 से 20 हजार के बीच चल रहा है.

महानगरपटना आने का विमान किराया
12 मार्च – 13 मार्च
वापस जाने का विमान किराया
16 मार्च- 17 मार्च
पुणे10760-998611947-10509
मुंबई8019-998211500-9739
चेन्नई7607-760711008-9544
बेंगलुरू7259-74049310-8189
हैदराबाद7428-808711211-6422
दिल्ली8800-72999498-7398
कोलकाता4862-42274584-3953

दिल्ली रूट पर तीन जोड़ी विमानों की हुई आवाजाही

दरभंगा हवाई अड्डा से रविवार को कुल 16 विमानों की आवाजाही हुई. दिल्ली रूट पर सबसे अधिक छह फ्लाइट संचालित किये गये. मुंबई रूट पर चार एवं बेंगलुरु, कोलकाता व हैदराबाद रूट पर छह फ्लाइट की सर्विस दी गयी. शनिवार को 14 फ्लाइट में 2058 लोगों ने यात्रा की थी. सभी रूटों पर विमानों की आवाजाही समय से हुई.

Also Read: Patna News: बिहार में 50 लाख लोगों को मिलेगा नौकरी और रोजगार, प्रदेश में खोले जाएंगे 300 नये डिग्री कॉलेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >