Patna में छापेमारी करने गयी उत्पाद टीम पर हमला, पथराव कर शराब धंधेबाज को छुड़ाया

Patna: उत्पाद टीम को सूचना मिली थी कि मरीन ड्राइव के पास झोपड़पट्टी व दुकानों में शराब बिक्री हो रही है. इसके बाद उत्पाद पुलिस ने टीम बनाकर छापेमारी की और एक धंधेबाज को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया.

Patna: दीघा थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित घाट किनारे झोपड़पट्टी के पास छापेमारी करने गयी उत्पाद टीम पर तस्करों ने हमला कर दिया. दर्जनों की संख्या में लोग जुट गये और पथराव करते हुए शराब के साथ पकड़े गये धंधेबाज को उत्पाद पुलिस की गाड़ी से उतार कर अपने साथ लेकर फरार हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दीघा थाने की पुलिस पहुंच गयी. दीघा थानेदार ने बताया कि तस्कर राजू कुमार को पटेल नगर से गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं इस हमला में उत्पाद सिपाही अनुज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. साथ ही अन्य पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए. पथराव में उत्पाद टीम की गाड़ी का शीशा टूट गया.

शराब के साथ धंधेबाज को पकड़ी थी उत्पाद पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद टीम को सूचना मिली थी कि मरीन ड्राइव के पास झोपड़पट्टी व दुकानों में शराब बिक्री हो रही है. इसके बाद उत्पाद पुलिस ने टीम बनाकर छापेमारी की और एक धंधेबाज को 12 पीस टेट्रा पैक शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. उत्पाद पुलिस उसे लेकर जाने ही लगी कि अचानक से झुंड में पहुंचे अज्ञात लोगों द्वारा पथराव कर दिया गया. इसके बाद गाड़ी का दरवाजा खोल धंधेबाज को उतार कर ले गये. इस दौरान शराब माफियाओं ने पुलिस के साथ मारपीट भी की, जिसमें कई लोग जख्मी हो गये.

इसे भी पढ़ें: Smart Meter: बिहार में स्मार्ट मीटर से बंपर कमाई, 1 दिन में ₹11 करोड़ का ऑनलाइन रिचार्ज, टूटा सारा रिकॉर्ड

Patna-Bettiah NH: मानिकपुर-साहेबगंज नेशनल हाईवे बनने का रास्ता साफ, 1712.33 करोड़ मंजूर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >