Patna Bank Loot: पटना में पंजाब नेशनल बैंक से बीस लाख की लूट, नकाब में पहुंचे थे अपराधी

Patna Bank Loot News: पटना दानापुर दुल्हिन बाजार थाना अंतर्गत सुल्तानपुर कोरैया गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक से बैंक लुट की घटना सामने आई है. बता दें कि बाइक पर सवार तीन से चार की संख्या में अपराधी थे. सभी लुटेरे नकाब में थे.

Patna Bank Loot News: पटना दानापुर दुल्हिन बाजार थाना अंतर्गत सुल्तानपुर कोरैया गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक से बैंक लुट की घटना सामने आई है. बता दें कि बाइक पर सवार पांच की संख्या में अपराधी थे. सभी लुटेरे नकाब में थे. बताया जा रहा है की लूटेरों ने 21 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. यह घटना सुबह 10.30 बजे की बताई जा रही है.

बता दें कि सभी अपराधी कस्टमर बन के आए थे और बैंक खुलते हीं अंदर घुस गए. इसके बाद अचानक से हथियार निका बैंक अधिकारी और ग्राहकों को बंधक बना लिया. बंधक बनाकर बैंक में स्थित एक छोटे से किचन में सबको बंद कर दिए. इसके बाद बैंक के लॉकर से करीब 21 लाख रुपए लेकर फरार हो गए.

रिपोर्ट्स के अनुसार सभी अपराधी काला अपाची बाइक से आए थे. इस वारदात के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंच मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: पटना में ट्रेन से गिरकर महिला सिपाही की मौत, 20 दिन पहले हुई थी शादी, पुलिस मामले की कर रही जांच…

पुलिस ने क्या कहा ?

पुलिस का कहना है कि दुलहीन बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लुट की सूचना मिली. तीन – चार नकाबपोश लुटेरे बैंक खुलते हीं 10-10.30 में घुसे और घटना के अंजाम दिया. मैनेजर के अनुसार लूटी गई राशि करीब 21 लाख बताई जा रही है. आरोपी डीवीआर अपने साथ ले गए हैं. आसपास का सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है. मामले की जांच की जा रही है.

एक रियलिटी शो और दो विनर, अर्थव-अविर्भव Superstar Singer 3 के चैंपियन घोषित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >