Patna Airport का नया टर्मिनल भवन इस महीने होगा चालू, हवाई अड्डा पहुंचने का बदलेगा रास्ता

Patna Airport: पटना एयरपोर्ट के नये टर्मिनल के अप्रैल माह में शुरू होने की संभावना है. नये टर्मिनल के शुरू होने से बढ़ने वाले ट्रैफिक दबाव को लेकर डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने अहम जानकारी दी.

Patna Airport: पटना एयरपोर्ट के नये टर्मिनल के अप्रैल माह में शुरू होने की संभावना है. नये टर्मिनल के शुरू होने से बढ़ने वाले ट्रैफिक दबाव को लेकर डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने एसएसपी अवकाश कुमार व नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर के साथ पटना एयरपोर्ट के पास स्थल निरीक्षण कर समीक्षा की. डीएम ने कहा कि ट्रैफिक प्रबंधन के लिए दीर्घकालीन योजना व तात्कालिक योजना पर विचार-विमर्श किया गया. तात्कालिक योजना के तहत वेटनरी कॉलेज ग्राउंड के सामने एक यू-टर्न व नये इंट्री गेट और स्टेट हैंगर के बीच दूसरा यू-टर्न बनेगा. इस प्लान पर अध्ययन करने का निर्णय लिया गया. ट्रैफिक एसपी इस संबंध में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेंगे.

इन सड़कों का होगा चौड़ीकरण

वहीं पथ निर्माण विभाग बिहार राज्य सड़क निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा नये टर्मिनल भवन के सामने प्रस्तावित ट्रैफिक प्लान के लिए एक दीर्घकालीन योजना बनायी जाएगी. एयरपोर्ट के नजदीक के तीनों सड़क पीर अली पथ, राजाबाजार व बीएसएपी की ओर जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण व सौंदर्याकरण होगा.

Also Read: बिहार के लाल सुशील को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, BSF में इस पद पर दे रहे हैं सेवा

नया टर्मिनल भवन बनने से एक साथ लगेंगे 11 हवाई जहाज

डीएम ने कहा कि पटना एयरपोर्ट की नयी टर्मिनल बिल्डिंग पर वाहनों व यात्रियों के आवागमन के लिए दो लेवल का आगमन व प्रस्थान मार्ग प्रस्तावित है. दोनों मार्गों पर पीर अली पथ पर एक ही स्थान के पास मिलने से नये भवन के संचालन के समय ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न कौन हो सकती है. उन्होंने कहा कि नया टर्मिनल भवन बनने से ग्यारह हवाई जहाज एक साथ लगाये जा सकते हैं. समानांतर टैक्सी ट्रैक भी बन रहा है. बैठक में नये टर्मिनल के एग्जिट पर तीन जगह से स्लिप रोड बनाने कार्य की योजना का भी अध्ययन करने का निर्णय लिया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >