बिहार में अब हाई कोर्ट करेगा पुलों की निगरानी, ब्रिज मेंटेनेंस पॉलिसी पर भी आया मंत्री का बयान

Bihar News: बिहार में पुल गिरने की घटनाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने इस मामले को पटना हाईकोर्ट में स्थानांतरित कर दिया है और 14 मई से नियमित सुनवाई और मॉनिटरिंग के आदेश दिए हैं. याचिका में राज्य के पुलों की संरचनात्मक जांच और एक विशेषज्ञ समिति के गठन की मांग की गई थी.

Bihar News: बिहार में पुलों के लगातार गिरने की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने इस मामले की सुनवाई करते हुए इसे पटना हाई कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को 14 मई से इस मामले की सुनवाई शुरू करने और मासिक आधार पर निगरानी करने का निर्देश दिया है.

याचिका में क्या थी मांग?

बिहार में नौ पुलों के गिरने के बाद जुलाई 2024 में एक लोकहित याचिका दायर की गई थी, जिसमें राज्य के सभी पुलों की संरचनात्मक जांच और एक उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति के गठन की मांग की गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार के जवाबी हलफनामे पर विचार करने के बाद यह फैसला सुनाया.

न्यायमूर्ति संजय कुमार की कड़ी टिप्पणी

सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति संजय कुमार ने टिप्पणी करते हुए कहा कि “तीन निर्माणाधीन पुल गिर गए, लेकिन अधिकारियों को निलंबित कर फिर बहाल कर दिया गया. इससे साफ है कि सभी मिले हुए हैं.” इस पर बिहार सरकार के वकील ने कोर्ट को बताया कि 10,000 से अधिक पुलों का निरीक्षण किया गया है और कई अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई चल रही है.

3500 पुलों का बनेगा हेल्थ कार्ड, ब्रिज मेंटेनेंस पॉलिसी लागू होगी

इधर, बिहार सरकार ने पुलों की निगरानी को लेकर बड़ा फैसला लिया है. पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बुधवार को बताया कि राज्य के 3,500 से अधिक पुलों का हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा और बहुत जल्द ब्रिज मेंटेनेंस पॉलिसी लागू होगी. इस नीति के तहत हर महीने पुलों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की योजना है.

हाई कोर्ट करेगा पुलों की निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि पटना हाई कोर्ट हर महीने इस मामले की समीक्षा करेगा और सुनिश्चित करेगा कि पुलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं. अब हाईकोर्ट के आदेश पर बिहार सरकार को अपनी पुलों की निगरानी नीति और सुधारात्मक कदमों को प्रभावी बनाना होगा.

Also Read: पाटलिपुत्र-गया सहित 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के समय में विस्तार, जानिए नया शेड्यूल और टाइमिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >