पटना: घर की छत पर झोले में छिपा रखा था देसी कट्टा, 50 वर्षीय अधेड़ गिरफ्तार

भगवानगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर 50 वर्षीय संजय कुमार को घर की छत से देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है. अवैध हथियार और बालू के कारोबार की जांच जारी है. जानें पूरा मामला.

Patna News : भगवानगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की रात पंसारी गांव में छापेमारी कर देसी कट्टे के साथ एक 50 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान पंसारी निवासी रामेश्वर यादव के पुत्र संजय कुमार (50) के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके घर की छत पर रखे पीले रंग के झोले से देसी कट्टा बरामद किया है. पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास को खंगालने के साथ हथियार के स्रोत और उसे रखने के उद्देश्य की जांच कर रही है.

गुप्त सूचना पर घर में पहुंची पुलिस

भगवानगंज थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि संजय कुमार के पास अवैध हथियार है. सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने सोमवार की रात उसके घर पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर की छत पर रखे पीले रंग के झोले की तलाशी ली. झोले से देसी कट्टा बरामद होने के बाद पुलिस ने संजय कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया.

बालू के अवैध निकासी से जुड़े होने की भी जांच

पुलिस के अनुसार, संजय कुमार खेती-बाड़ी के साथ बालू के अवैध निकासी के कारोबार में भी संलिप्त बताया जा रहा है. हालांकि, इस संबंध में पुलिस की जांच जारी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि संजय कुमार ने हथियार कहां से हासिल किया था और उसे अपने पास रखने का उद्देश्य क्या था. साथ ही उसके पूर्व के आपराधिक मामलों की भी जानकारी जुटायी जा रही है.

प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई

हथियार बरामदगी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस आरोपित से पूछताछ के आधार पर मामले की आगे की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >