जमीन की दाखिल-खारिज और जमाबंदी पर हाइकोर्ट में व्याख्यान

पटना हाइकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को जमीन की दाखिल-खारिज व जमाबंदी विषय पर विशेष व्याख्यान किया गया.

जस्टिस डॉ अंशुमान ने रखे विचार

संवाददाता, पटना

पटना हाइकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को जमीन की दाखिल-खारिज व जमाबंदी विषय पर विशेष व्याख्यान किया गया. बतौर मुख्य अतिथि हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस डॉ अंशुमान ने शिरकत की और विषय की बारीकियों पर चर्चा की. जस्टिस डॉ अंशुमान ने दाखिल-खारिज की प्रक्रिया, टाइटल और कब्जा जैसे अहम पहलुओं को स्पष्ट किया. उन्होंने रजिस्टर एक और रजिस्टर दो के बीच के अंतर को विस्तार से समझाते हुए इससे जुड़े विभिन्न कानूनी पहलुओं पर भी प्रकाश डाला. कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता जयशंकर प्रसाद सिंह ने पेश किया. व्याख्यान में हाई कोर्ट के अधिवक्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और उन्होंने विषय को लेकर गहन रुचि दिखायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >