'पार्टी तो बनती है...' गाने पर खान सर ने जमकर किया डांस, काला चश्मा पहन छात्र को गोद में उठाकर झूमे, क्या है माजरा

Khan Sir Dance Video: पटना के चर्चित खान सर के एक वीडियो की चर्चा जमकर हो रही है. इसमें खान सर काला चश्मा लगाए दिखे. साथ ही अपने छात्रों को गोद में उठाकर डांस कर रहे हैं. खान सर के इस नए अंदाज ने लोगों को चौंका दिया है.

Khan Sir Dance Video: बैकग्राउंड में 'पार्टी तो बनती है...' गाना, आंखों पर काला चश्मा और हाथों से फूलों की माला को नचाते हुए खान सर पूरा खुश दिखे. नीट के सफल छात्रों के साथ उन्होंने जश्न मनाया और उन्हें गोद में उठाकर जमकर डांस किया. इंस्टाग्राम पर केजीएस नीट ऑफिशियल अकाउंट के जरिए वीडियो शेयर किया गया, जिसमें यह सबकुछ देखने के लिए मिला.

कैप्शन में क्या कुछ लिखा?

खान सर के इस नए अंदाज ने ना सिर्फ लोगों को चौंकाया बल्कि चर्चा भी तेज हो गई है. इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा है, 'खान सर ऑन द डांस फ्लोर विथ RE-NEET 2026 चैंपियनशिप. सेलेक्शन की खुशी, अब हर बीट पर दिख रही है. जब सपने सच होते हैं, तो सेलिब्रेशन भी दिल से होता है'. इस पोस्ट पर यूजर्स ने जमकर कमेंट्स भी किए हैं.

नीट 2026 में सफल छात्रों को किया सम्मानित

जानकारी के मुताबिक, नीट 2026 का रिजल्ट जारी किया गया. इसमें खान ग्लोबल स्टडीज के कई छात्र सफल हुए. इसी खुशी में सेलिब्रेशन किया गया. सफल छात्रों को सम्मानित किया गया. उन्हें मेडल पहनाया गया. साथ ही शिक्षकों और छात्रों ने एक-दूसरे को बधाई देकर मिठाई खिलाई. इसके बाद सफल छात्रों के साथ खान सर ने जमकर डांस किया. ऑफिशियल अकाउंट के जरिए वीडियो भी शेयर किया गया.

फायरिंग मामले में खान सर ने क्या कहा?

पिछले दिनों खान सर को फायरिंग मामले में अग्रिम जमानत मिली थी. इसके बाद उन्होंने एक पॉडकास्ट में पहली बार खुलकर फायरिंग मामले में अपनी बात रखी. खान सर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें बेवजह इस मामले में घसीटा जा रहा है.

पॉडकास्ट में खान सर से पूछा गया कि रौशन आनंद का आरोप है कि 2 जून की घटना के बाद उनके बयान की वजह से प्रिंस यादव नेपाल गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई. इस पर खान सर ने साफ कहा कि यह आरोप गलत है. उन्होंने कहा कि क्या हमने उसे नेपाल भेजा था? क्या हमने कहा था कि किसी का अपहरण करो, कमर में पिस्टल लेकर घूमो या रंगदारी मांगो? हमने ऐसा कुछ नहीं कहा.

Also Read: बिहार विधानसभा में आज पेश होंगे 7 विधेयक, दाखिल-खारिज, सेवा कर समेत ये हैं शामिल


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >