Kal Ka Mausam: 4 तारीख तक इन जिलों में चलेगा भयंकर बारिश का सिलसिला, IMD ने जारी की चेतावनी

Kal Ka Mausam: बिहार में जोरदार बारिश का दौर 4 अगस्त तक जारी रहेगा. मौसम विभाग की ओर से 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान पटना, भोजपुर, पूर्वी चंपारण समेत कई जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इधर, राज्य में कई नदियों में उफान के कारण कई इलाकों में पानी घुस गया है.

Kal Ka Mausam: बिहार में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. लगभग सभी जिलों में जोरदार बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग के मुताबिक, भारी बारिश का दौर 4 अगस्त तक जारी रहेगा. राज्य में अगले 48 घंटे के दौरान पटना, सारण, भोजपुर, सीवान, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफफरपुर, शिवहर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज और मधेपुरा जिलों के भागों में भयंकर बारिश होगी.

24 घंटों के दौरान ठनका गिरने की चेतावनी

साथ ही 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जगहों पर बादल गरजने और ठनका गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की माने तो, सात और आठ अगस्त को उत्तरी जिलों में भारी बारिश की संभावना है. इधर, कई जगहों पर शनिवार को गंगा, कोसी और पुनपुन नदियां लाल निशान के पार दर्ज की गई. गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को पटना में दीघा घाट में 15 सेंटीमीटर, जबकि गांधी घाट में 21 सेंटीमीटर जल स्तर में बढ़ोतरी हुई. जल स्तर बढ़ने से गांधी घाट से आगे घाट की सीढ़ियों पर फिर से पानी बह रहा है.

पटना में गंगा नदी का जलस्तर

वहीं, शुक्रवार को दीघा घाट में गंगा का जलस्तर 49.72 मीटर और गांधी घाट में 48.50 था. शनिवार को दीघा घाट में गंगा का जल स्तर 49.71 मीटर और गांधी घाट में 48.71 मीटर रहा. जलस्तर बढ़ने पर भी घाट किनारे रिवर फ्रंट पर पानी नहीं होने से लोगों को सैर-सपाटे का आनंद मिल रहा है. इधर, पटना जिले के श्रीपालपुर में पुनपुन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर था. वहीं, मनेर में सोन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे था .

इन जिलों में बारिश से आफत

कई जिलों में नदिया कहर बरपा रही है. मुंगेर में गुहिया नदी का जलस्तर बढ़ गया और पाने के तेज बहाव के कारण महकोला बासा के पास बन डायवर्जन बह गया. जिसके कारण हवेली खड़गपुर-तारापुर के बीच यातायात बाधित हो गया. इधर, जमुई के झाझा प्रखंड में बरमसिया पुल 2 दिन से हो रहे मूसलाधार बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया. झाझा मुख्यालय से 10 पंचायतों का संपर्क टूट गया है. इसके अलावा लखीसराय में उरेन चम्पा नगर, बसुआचक, मंझवे सहित कई गांव में पानी घुसने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही. मुख्य सड़क से गांव का संपर्क टूट गया है.

Also Read: CM Nitish Kumar: आपदा प्रबंधन विभाग के कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम नीतीश, अधिकारियों को कर दिया अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >