Pension Yojana: सीएम नीतीश से इस नेता ने किया था पेंशन बढ़ाने के लिए रिक्वेस्ट, एक फैसले से 10969255 लोगों को मिलेगा फायदा

Pension Yojana: बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना राशि में बढ़ोतरी की है और बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं की मासिक पेंशन 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी है. इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी.

Pension Yojana: बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधनासभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने लाखों लोगों को बड़ा तोहफा दिया है. बिहार सरकार ने बुजुर्गों और महिलाओं की मासिक पेंशन में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है. इसे लेकर जदयू राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में हुई वृद्धि पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अभिनंदन किया है. उन्होंने कहा कि ये जानकार बहुत खुशी हो रही है, क्योंकि सीएम से हमने आग्रह किया था कि 400 रुपये दैनिक जीवन-यापन के लिए पर्याप्त नहीं है.

बुजुर्गों को क्या आश्वासन देते थे मनीष

मनीष वर्मा ने कहा, “विगत कुछ महीनों में बिहार दौरे के दौरान मुझे विभिन्न जिलों में विधवा महिलाओं, वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों से मिलने का अवसर मिला. संवाद के दौरान मुझे यह महसूस हुआ कि वर्तमान पेंशन राशि उनके दैनिक जीवन-यापन के लिए अपर्याप्त है. इस विषय पर मैं अपने बुजुर्गों को पेंशन वृद्धि का आश्वासन देता रहा था.”

मनीष वर्मा ने कहा, “मैंने व्यक्तिगत रूप से भी इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से आग्रह किया था और आज यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि उन्होंने पेंशन राशि को 400 से बढ़ाकर 1100 प्रति माह करने की ऐतिहासिक घोषणा कर दी है. इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को प्रत्यक्ष राहत मिलेगी.”

कब से मिलेगा बढ़े हुए पेंशन का लाभ

मनीष वर्मा ने आगे कहा, “यह निर्णय मानवीय संवेदनाओं एवं सामाजिक न्याय के प्रति मुख्यमंत्री नीतीश की संवेदनशीलता और बिहार की जनता के प्रति उनकी गहन प्रतिबद्धता का प्रतीक है. बता दें कि बिहार सरकार ने कहा है कि पेंशन योजना के सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से ही पेंशन की बढ़ी हुई दर पर मिलनी शुरू हो जाएगी.”

बिहार में इस साल होने वाले चुनाव से पहले नीतीश सरकार तरकस से तीर निकाल रही है. हर मोर्चे पर काम हो रहा है. बची हुई योजनाओं को पूरी करने की कोशिश की जा रही है और जिन योजनाओं में कमी है या मांग है उसे भी पूरा किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:  बिहार में स्कूलों का समय बदला, 23 जून से नया टाइम टेबल, जानें कितने बजे शुरू होगी क्लास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >