पटना: महिला महाविद्यालय में नव नामांकित छात्राओं की परिचय बैठक, नशा मुक्ति रैली निकाली गई

पटना के महिला महाविद्यालय में नव नामांकित छात्राओं के लिए एक विशेष परिचय बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान नई शिक्षा प्रणाली, कौशल विकास पर जोर दिया गया और नशा मुक्ति के लिए एक जागरूकता रैली भी निकाली गई.

Patna News : खगौल में महिला महाविद्यालय में बुधवार को नव नामांकित छात्राओं के लिए परिचय बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्राओं को चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम, सेमेस्टर प्रणाली, विषय चयन, परीक्षा पद्धति तथा मूल्यांकन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई.

नई शिक्षा प्रणाली की दी गई जानकारी

बैठक में सभी विभागों के शिक्षकों का परिचय कराया गया. साथ ही छात्राओं को कौशल विकास, तकनीकी ज्ञान तथा भारतीय ज्ञान प्रणाली के महत्व से अवगत कराया गया. शिक्षकों ने नई शिक्षा व्यवस्था के तहत अध्ययन पद्धति और उपलब्ध अवसरों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला.

अनुशासन और व्यक्तित्व विकास पर दिया जोर

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उषा विद्यार्थी ने छात्राओं से अनुशासन एवं नियमित उपस्थिति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि एक शिक्षित महिला ही शिक्षित समाज की आधारशिला होती है. उन्होंने छात्राओं को समय का महत्व समझाते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने तथा ज्ञानार्जन के साथ आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

नशा मुक्ति के लिए निकाली गई जागरूकता रैली

'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान के तहत एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अजीता प्रियदर्शिनी के नेतृत्व में छात्राओं ने नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली. रैली महाविद्यालय परिसर से दानापुर रेलवे स्टेशन तक निकाली गई, जिसमें छात्राओं ने नशा मुक्ति के नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया.

नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान डॉ. अजीता प्रियदर्शिनी ने छात्राओं को नशा मुक्त जीवनशैली अपनाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई. कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं.

इसे भी पढ़ें: बिहार में IMD ने जारी किया डबल अलर्ट, 6 से 8 से अगस्त तक जारी रहेगा आंधी-तूफान और भारी बारिश का दौर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >