IIT पटना के छात्र ने की आत्महत्या, पहले नस काटी फिर सातवीं मंजिल से कूद जीवन को कहा अलविदा

IIT Student Suicide: आईआईटी पटना में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरा कैंपस हिला कर रख दिया है. तीसरे वर्ष के छात्र राहुल लावरी ने पहले हाथ की नस काटी फिर सातवीं मंजिल से कूद जान दे दी. बता दें कि राहुल हैदराबाद के रहने वाले हैं.

IIT Student Suicide: IIT पटना में मंगलवार की सुबह एक दुखद घटना ने पूरे कैंपस को हिलाकर रख दिया. तीसरे वर्ष के छात्र राहुल लावरी, जो हैदराबाद से हैं उन्होंने आत्महत्या कर ली है. मिली जानकारी के अनुसार राहुल कंप्यूटर एवं गणित से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था.

बता दें कि राहुल ने पहले अपने हाथ की नस काटी और फिर सातवीं मंजिल से कूदकर जीवन को अलविदा कह दिया. मौके पर मौजूद छात्रों ने तत्काल सहायता करते हुए उसे नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई.

घटना के बाद कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल

घटना के बाद बिहटा कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है. IIT पटना के निदेशक प्रो. टीएन सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की जांच कर रहे हैं. वहीं, IIT थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया, “पुलिस टीम को सूचना मिलते ही अस्पताल भेजा गया था और मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है. आत्महत्या के पीछे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है.”

Also Read: बिहार के गया में महिला सिपाही ने की आत्महत्या, बच्चों से बिछड़ने के बाद उठाया कदम?

जांच में जुटी पुलिस

प्रशासन फिलहाल मामले से संबंधित किसी भी टिप्पणी से बच रहा है, जबकि पुलिस जांच में जुटी हुई है. छात्रों, फैकल्टी और संबंधित पक्ष इस दुखद घटना पर गहरा सदमा महसूस कर रहे हैं. आगे की जानकारी और जांच के परिणामों का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >