Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में गिरावट, फिर भी नहीं खरीद रहे ग्राहक, जानिए कारण

Gold-Silver Price Today: राजधानी पटना का सर्राफा इन दिनों सुनसान पड़ा हुआ है. इसकी वजह सोने-चांदी की कीमत में गिरावट बताई जा रही है. दुकान में ना तो ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंच रहे और ना ही निवेशक निवेश करने की योजना बना रहे.

Gold-Silver Price Today: राजधानी पटना में सर्राफा बाजार की हालत पतली इन दिनों पतली हो गई है. सोने-चांदी की कीमत में गिरावट देखी जा रही है, लेकिन फिर भी ग्राहक खरीदारी के लिए नहीं पहुंच रहे हैं. उधर, निवेशकों की भी हालत कुछ ऐसी ही है. कीमत गिरने की वजह से निवेशक निवेश नहीं कर रहे हैं तो वहीं लग्न वाला सीजन नहीं रहने के कारण ग्राहक खरीदारी के लिए नहीं पहुंच रहे हैं. दुकानें तो रोज खुल रही है, लेकिन ग्राहक से ज्यादा तो स्टाफ ही हैं. सभी ग्राहकों के आने का इंतजार कर रहे हैं.

क्यों गिरी कीमतें ?

ऐसी स्थिती को लेकर एक्सपर्ट की माने तो, जिओ पॉलिटिकल कारणों और सीजन खत्म होने की वजह से सोने-चांदी का बाजार पूरी तरह से बेजान हो गया है. वहीं, शादी का सीजन नहीं होने के कारण ग्राहक खरीदारी नहीं कर रहे. दूसरी तरफ ईरान और इजरायल की तनातनी और अमेरिका के नीतियों की वजह से कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं हो रहा है. ट्रेडिंग बाजार में भी मंदी का दौर जारी है.

सर्राफा बाजार में सोने की कीमत

आज सर्राफा बाजार में सोने के रेट की बात करें तो, 24 कैरेट सोने की कीमत 97,800 रूपये से घटकर 96,800 रूपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. यानी कि, 1000 रूपये की गिरावट हो गई. इसमें अगर जीएसटी जोड़ दें तो, इसकी कीमत 99,704 रूपये प्रति 10 ग्राम हो जाएगी. हालांकि, बिना जीएसटी 22 कैरेट सोना 90,000 रूपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 73,500 रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा.

सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत

चांदी की कीमत की बात करें तो, रिकॉर्ड ही टूट गया है. सर्राफा बाजार में आज भी चांदी के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. एक किलो चांदी की कीमत 107,000 प्रति किलो बिक रही है. जीएसटी जोड़ने के बाद 110, 210 रूपये बिक रही. इधर, हॉलमार्क आभूषण की कीमत 105 रुपए प्रति ग्राम है.

सोने-चांदी के एक्सचेंज रेट

इन सबके के अलावा एक्सचेंज रेट की बात करें तो, 22 कैरेट वाले पुराने सोने के ज्वेलरी का एक्सचेंज रेट 87,500 रूपये है तो वहीं, 18 कैरेट सोने के पुराने ज्वेलरी 71,000 रूपये में एक्सचेंज हो रहे हैं. इधर, चांदी की बात करें तो, हॉलमार्क ज्वेलरी का एक्सचेंज रेट 102 रूपये प्रति ग्राम तो वहीं, बिना हॉलमार्क वाले ज्वेलरी का एक्सचेंज रेट 100 रूपये प्रति ग्राम है. इस तरह से देखा जाए तो, सर्राफा बाजार में सुस्ती छाई हुई है.

Also Read: Bridge In Bihar: राघोपुर और इसके आस-पास के लोगों की खुलेगी किस्मत ! सीएम नीतीश ने गठित की कमिटी, दिया बड़ा आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >