दानापुर में चोरी की दो बाइक मोडिफाई करते चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बरामद

Patna News : दानापुर में बाइक चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है. बीएस कॉलेज के पास छापेमारी के दौरान पुलिस ने चोरी की दो बाइकों को मोडिफाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

Patna News : दानापुर नगर क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बीएस कॉलेज के पास चोरी की दो बाइकों को मोडिफाई किया जा रहा है.

छापेमारी कर चार लोगों को किया गया गिरफ्तार

सूचना के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष की टीम ने बीएस कॉलेज के पास छापेमारी की. इस दौरान चोरी की दो बाइकों को मोडिफाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दिव्यांशु कुमार निवासी सुलतानपुर त्रिमूर्ति नगर, तुषार कुमार निवासी नासरीगंज, आशीर्वाद उर्फ विष्णु निवासी लेखानगर, खगौल और आरजू आलम निवासी शाहपुर मस्जिद गली के रूप में हुई है.

Also Read : रोहतास में जर्जर पुलिया पर बांस की पटरी के सहारे स्कूल पहुंच रहीं छात्राएं, विधायक से लगायी निर्माण की गुहार

बाइक के कागजात नहीं कर सके प्रस्तुत

सिटी एसपी पश्चिमी संकेत कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि दानापुर नगर क्षेत्र में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं. इसे लेकर पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी. इसी दौरान चोरी की दो बाइकों को मोडिफाई किए जाने की सूचना मिली, जिसके बाद कार्रवाई की गई.

जब्त गाड़ियों की तस्वीर

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब गिरफ्तार लोगों से बरामद बाइकों के कागजात मांगे, तो वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके. जांच में दोनों बाइक चोरी की पायी गईं.

गिरफ्तार आरोपियों की तस्वीर

पूछताछ के बाद चारों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

पुलिस ने गिरफ्तार चारों लोगों से पूछताछ की. पूछताछ पूरी होने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस चोरी की बाइक से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

Also Read : सासाराम में अज्ञात बाइक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ गंभीर, सदर अस्पताल रेफर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >