पटना में मिले आठ नये पॉजिटिव, खाजपुरा बना हॉटस्पॉट

खाजपुरा इलाके में रहनेवाले 28 वर्ष, 32 वर्ष, 42 वर्ष, 45 वर्ष और 62 वर्ष (जगदेव पथ) के पुरुष और 30 वर्ष और 57 वर्ष की महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. बख्तियारपुर के सालीमपुर इलाके का एक 35 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.

पटना : बुधवार का दिन पटना के लिए शुभ नहीं रहा. राजधानी और आसपास के इलाके में आठ नये कोरोना पाजिटिव मरीज पाये जाने से हड़कंप मच गया . खाजपुरा इलाके में रहनेवाले 28 वर्ष, 32 वर्ष, 42 वर्ष, 45 वर्ष और 62 वर्ष (जगदेव पथ) के पुरुष और 30 वर्ष और 57 वर्ष की महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. बख्तियारपुर के सालीमपुर इलाके का एक 35 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कुल 17 नये मरीज मिले. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पूर्वी चंपारण और बांका में एक-एक नये पॉजिटिव केस मिलने के साथ ही राज्य के 17 जिले कोरोना की चपेट में आ गये हैं.

चार पॉजिटिव केस भागलपुर में पाये गये हैं. इसमें से एक जूनियर डॉक्टर भी शामिल है, जबकि दूसरा महाराष्ट्र से लौटा है. बिहारशरीफ में भी बुधवार को तीन कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं. इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या 143 पहुंच गयी है. इनमें अकेले पटना के 16 मरीज हैं. राजधानी का खाजपुरा कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है. पटना में कोरोना पॉजिटिव केस का पहला मामला 22 मार्च को पता चला था. तब से अब तक 16 मामले सामने आ चुके हैं. राजधानी में दो मरीजों के संपर्क में आने के कारण सबसे अधिक मामले बढ़े हैं. खाजपुरा की एक महिला के करीबी सात लोगों को और मुंगेर के मरीज के कारण राजधानी के तीन लोग कोराेना पॉजिटिव हुए. पटना में पहली बार 22 मार्च को दो कोरोना पॉजिटिवों की पहचान हुई थी.

इसमें एक मरीज मुंगेर का था जिसकी मौत होने के बाद उसकी पुष्टि हुई थी. उसी दिन दीघा की रहनेवाली महिला में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. उसके नेपाल यात्रा की हिस्ट्री थी. अब यह महिला स्वस्थ होकर घर में रह रही है. मुंगेर के जिस कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हुई थी उसने पटना के शरणम हॉस्पिटल के तीन कर्मियों को संक्रमित कर दिया था. इस कड़ी से अलग पटना सिटी में एक व्यक्ति पॉजिटिव हुआ था. साथ ही उस समय फुलवारीशरीफ का एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव हुआ था. ये सभी पांच लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट चुके हैं. अभी राजधानी में 11 एक्टिव केस हैं.

एक महिला समेत पांच व्यक्ति स्वस्थ होकर लौट चुके हैं. खाजपुरा की एक एटीएम वैन चलानेवाले युवक की पत्नी को एम्स में 17 अप्रैल को सर्दी,बुखार और सांस की तकलीफ की शिकायत लेकर भर्ती हुई. उसकी कोरोना जांच करायी गयी जिसमें 18 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी. उसके क्लोज कंट्रेक्ट की जब जांच आरंभ की गयी तो मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव महिला के पति के साथ काम करनेवाला व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया.

राज्य में जिलावार कोरोना पॉजिटिवों की संख्या

जिला- पॉजिटिव केस- ठीक हुए- एक्टिव केस

सीवान- 29- 17- 12

नालंदा- 31- 02-29

मुंगेर – 27-06-20

बेगूसराय- 09-01-08

पटना – 16- 05-11

बक्सर – 08-00-08

गया- 05-04-01

गोपालगंज- 03-03- 00

नवादा – 03-01-02

सारण- 01-01-00

लखीसराय- 01-01-00

भागलपुर – 05-01-00

वैशाली – 01-00-00

भोजपुर – 01-00- 01

रोहतास – 01-00-01

पूर्वी चंपारण- 01- 00-01

बांका – 01- 00- 01

कुल – 143- 42- 97

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >