Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. यहां से अब बेंगलुरु के लिए लोगों को सीधी फ्लाइट मिल सकेगी. यह सुविधा लोगों को अप्रैल महीने से मिलनी शुरू हो जाएगी. जानकारी के मुताबिक, विमानन कंपनी अकासा एयर की तरफ से टिकट की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है. इस फैसले से बेंगलुरु और दरभंगा के बीच दूसरी सिर्फ ढाई घंटे में तय की जा सकेगी.
यात्रियों को नहीं झेलनी पड़ेगी परेशानी
बेंगलुरु के लिए दरभंगा से अब तक कोई भी फ्लाइट नहीं होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी होती थी. दरअसल, दरभंगा से पहले लोगों को पहले हैदराबाद जाना पड़ता है. इसके बाद यहां से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट लेना पड़ता है. इसके अलावा बेंगलुरु सीधा पहुंचने के लिए पटना एयरपोर्ट से सीधा फ्लाइट लेना पड़ता है. लेकिन अब दरभंगा से भी बेंगलुरु सीधा पहुंचा जा सकेगा. लोगों को कनेक्टिंग फ्लाइट से मुक्ति मिल सकेगी.
क्या होगी फ्लाइट की टाइमिंग?
टाइमिंग की बात करें तो, ट्रेवल वेबसाइटों के मुताबिक, बेंगलुरु से सुबह 9:40 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी और दोपहर 12:15 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पहुंच जाएगी. इसके बाद दरभंगा से दोपहर 12:50 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 3:30 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंच जाएगी. 6 अप्रैल 2026 से इस फ्लाइट सेवा की शुरुआत होगी. बेंगलुरु के आईटी सेक्टर के अलावा अन्य सेक्टरों में काम करने वाले युवाओं को खासकर इससे सुविधा मिल सकेगी.
कब तक तैयार होगा नया टर्मिनल बिल्डिंग?
दरभंगा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का काम 54 प्रतिशत पूरा हो गया है. नवंबर महीने में इसे चालू कर दिया जाएगा. नए टर्मिनल को जुलाई तक पूरी तरह तैयार होकर चालू होना था. लेकिन, बचे 46 प्रतिशत का काम पूरा होने में 10 महीने और लगेंगे. ऐसे में नवंबर तक यह पूरी तरह तैयार होकर चालू हो पाएगा. नए एयरपोर्ट टर्मिनल के पूरी तरह फंक्शनल होने के बाद दरभंगा एयरपोर्ट से विमानों की परिचालन क्षमता चार गुना बढ़ जाएगी. हर साल 23 लाख यात्री सफर कर सकेंगे.
Also Read: तेज प्रताप के प्रत्याशी को टांगकर ले गई पुलिस, वोटिंग के बीच हंगामा
