बिहार से जयपुर का सफर अब होगा आसान, दरभंगा को मिली नई अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात

Darbhanga-Jaipur Amrit Bharat Express: दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस 22 जून से नियमित रूप से संचालित होगी. यह ट्रेन बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई प्रमुख शहरों को जोड़ते हुए यात्रियों को बेहतर और किफायती यात्रा सुविधा देगी.

Darbhanga-Jaipur Amrit Bharat Express (पटना से सुबोध कुमार नंदन की रिपोर्ट)
रेलवे ने बिहार और राजस्थान के यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए दरभंगा और जयपुर (खातीपुरा) के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की है. इस ट्रेन का उद्घाटन 21 जून को विशेष ट्रेन संख्या 09711 के रूप में खातीपुरा (जयपुर) से किया जाएगा, जबकि नियमित सेवा 22 जून से खातीपुरा और 23 जून से दरभंगा से शुरू होगी.

सप्ताह में छह दिन परिचालन

ट्रेन संख्या 19725/19726 खातीपुरा-दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन संचालित होगी. खातीपुरा से यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर तथा दरभंगा से रविवार को छोड़कर चलेगी. ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 8 शयनयान, 11 सामान्य द्वितीय श्रेणी, एक पेंट्रीकार और दो एलएसएलआरडी कोच शामिल हैं.

इन प्रमुख शहरों को जोड़ेगी

यह ट्रेन राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रमुख शहरों एवं स्टेशनों को जोड़ते हुए दौसा, भरतपुर, आगरा, टूंडला, कानपुर, लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी और जनकपुर रोड होते हुए दरभंगा पहुंचेगी. इससे मिथिलांचल क्षेत्र के यात्रियों को राजस्थान की राजधानी जयपुर और पश्चिम भारत की ओर यात्रा के लिए बेहतर, सस्ती और सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध होगी.

ट्रेनों के समय में संशोधन

रेलवे के अनुसार नई अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन के कारण कुछ ट्रेनों के समय में भी संशोधन किया गया है. 28 जून से गोमतीनगर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस (15562) के दरभंगा पहुंचने का समय 1:15 बजे के बजाय 1:50 बजे होगा. वहीं, नरकटियागंज-बढ़नी पैसेंजर (55039) का प्रस्थान समय भी 23 जून से संशोधित किया गया है.

प्रवासियों और छात्रों को लाभ

पूर्व मध्य रेल ने कहा है कि नई ट्रेन से बिहार और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों, विशेषकर प्रवासी श्रमिकों, छात्रों और व्यवसायियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा दोनों राज्यों के बीच संपर्क और मजबूत होगा.

Also Read: Re-NEET 2026: पटना के 95 केंद्रों पर 46 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे पुनर्परीक्षा, सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >