बिहार में SBI एटीएम से 30 लाख की चोरी, मशीन ही ले उड़े बदमाश, SIT जांच शुरू

Bihar Crime: बिहार की राजधानी पटना के दानापुर में तड़के एटीएम मशीन ही उखाड़कर 30 लाख रुपये लेकर फरार हो गए. बदमाशों ने CCTV पर स्प्रे कर पहचान छिपाने की कोशिश की. पुलिस ने SIT टीम बनाकर जांच शुरू कर दी है। घटना से इलाके में डर और सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं.

Bihar Crime: दानापुर के शाहपुर थाना इलाके के ढिबारा गांव में मंगलवार तड़के करीब 4 बजे बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में एटीएम मशीन ही उखाड़कर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि इस एटीएम में करीब 30 लाख रुपये नकद था. यह एटीएम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का था. घटना से पहले बदमाशों ने बड़ी चालाकी से एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे कर दिया, ताकि उनकी पहचान न हो सके. इसके बाद उन्होंने मशीन को उखाड़ा और चार पहिया वाहन में रखकर मौके से निकल गए.

जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर SHO मनीष कुमार आनंद मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की निगरानी की. पुलिस के मुताबिक, तीन बदमाशों ने हाथ में दस्ताने पहनकर इस वारदात को अंजाम दिया.

चौंकाने वाली बात यह है कि घटना से महज दो मिनट पहले पुलिस की गश्ती टीम उस इलाके में पहुंची थी, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

SIT टीम एक्शन में

पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए एसआईटी टीम का गठन किया है और आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है. बैंक की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है. लोग प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 12 जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

नालंदा में बीच सड़क महिला से बदसलूकी, कपड़े फाड़े, वीडियो बनाने की कोशिश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >