Chirag Paswan: 'बिहारी अब और कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे?' राज्य में बढ़ते अपराध पर गरजे चिराग पासवान

Bihar Politics: बिहार में बढ़ते अपराध पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सरकार पर सीधा हमला बोला है. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने पूछा, "बिहारी अब और कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे?" उनके इस बयान ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है.

Bihar Politics: बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर अब एनडीए के सहयोगी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर तीखा हमला बोलते हुए लिखा, “बिहारी अब और कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे?” इस बयान के साथ चिराग ने राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

चिराग ने पोस्ट में लिखा कि यह समझ से परे है कि बिहार पुलिस की जिम्मेदारी आखिर है क्या? उन्होंने आरोप लगाया कि रोजाना हो रही हत्याएं इस बात का सबूत हैं कि अपराधियों में अब कानून का कोई डर नहीं रह गया है.

सोशल मीडिया पर बहस तेज

उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है. कई लोगों ने चिराग का समर्थन करते हुए बिहार में अपराध नियंत्रण की विफलता पर नाराजगी जताई है, वहीं कुछ यूजर्स ने सवाल किया कि केंद्रीय मंत्री होने के नाते वह खुद क्या पहल कर रहे हैं.

चिराग के इस बयान की टाइमिंग पर भी चर्चा

राजनीतिक गलियारों में चिराग के इस बयान की टाइमिंग पर भी चर्चा हो रही है. यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब राज्य के कई जिलों से हत्या, लूट और अपहरण की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. जानकारों का मानना है कि चिराग का यह रुख न केवल जनता की नाराजगी को स्वर दे रहा है, बल्कि यह सत्तारूढ़ एनडीए में भी असंतोष का संकेत हो सकता है.

सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते रहे हैं चिराग

चिराग पहले भी कई बार सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते रहे हैं, लेकिन इस बार उनका तेवर कुछ ज्यादा सख्त नजर आ रहा है. ऐसे में यह बयान आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतिक बुनियाद का हिस्सा माना जा रहा है, जिससे गठबंधन राजनीति में हलचल तेज हो सकती है.

Also Read: बिहार की ब्‍यूटी क्‍वीन IPS नवजोत सिमी को मिली ये नई जिम्मेदारी, वैभव शर्मा बने CID पटना के एसपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >