हंगामे के बीच 22 केंद्रों पर BPSC की परीक्षा आज, एक्शन मोड में प्रशासन, जान लें ये नए नियम

BPSC Exam: बीपीएससी की 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा शनिवार को पटना में 22 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 12 बजे से होगी. इसमें 12 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे. इसके लिए कई नए नियम बनाए गए हैं.

BPSC Exam: बीपीएससी की 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा शनिवार को पटना में 22 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 12 बजे से होगी. इसमें 12 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे. सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा (Prohibitory Order) लागू रहेगा. आसपास की सभी फोटो स्टेट, साइबर कैफे की दुकानें बंद रहेगी. पटना में 15, पटना सिटी में चार व दानापुर में तीन परीक्षा केंद्र हैं. तीनों अनुमंडल के एसडीओ ने निषेधाज्ञा आदेश जारी किया है.

22 जोनल मजिस्ट्रेट व सात उड़नदस्ता दल की तैनाती

परीक्षा कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण कराने के लिए 24 स्टैटिक मजिस्ट्रेट सह प्रेक्षक, 22 जोनल मजिस्ट्रेट व सात उड़नदस्ता दल की प्रतिनियुक्ति की गई है. इनके साथ पुलिस पदाधिकारियों व सशस्त्र बलों को भी लगाया गया है. जिला नियंत्रण कक्ष में 14 सुरक्षित मजिस्ट्रेट रहेंगे. परीक्षा केंद्र पर प्रवेश सुबह 9.30 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक होगा.

उम्मीदवार के पास ये सामग्री पाए जाने पर होगी कार्रवाई

बीपीएससी 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल, ब्लूटूथ, वाइ-फाइ गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, कलाई घड़ी (सामान्य / स्मार्ट) आदि नहीं ले जाना है. उम्मीदवार के पास सामग्री पाये जाने पर उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जायेगी.

Also Read: ‘कानून का उल्लंघन है तो गिरफ्तार करें कोर्ट में पता चल जाएगा’, पीके ने प्रशासन को दी खुली चुनौती

सिर्फ केंद्राधीक्षक के पास रहेगा कीपैड मोबाईल

आयोग की इस परीक्षा व आगामी परीक्षाओं में भाग लेने से वंचित किया जा सकता है. परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक को छोड़कर किसी भी वीक्षक व कर्मी के पास परीक्षा अवधि में मोबाइल ले जाने पर रोक है. केंद्राधीक्षक को सिर्फ कीपैड वाला एक मोबाइल लाने की अनुमति होगी. परीक्षा के अवसर पर आयोग कार्यालय का नियंत्रण कक्ष 0612-2215354 कार्यरत रहेगा. जिला नियंत्रण कक्ष 0612-2219810/ 2219234 पर भी सूचना दी जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >