Giriraj Singh: बांग्लादेशी और रोहिंग्या भारत में घुसने के बाद सबसे पहले करते हैं यह काम, बीजेपी एमपी का बड़ा दावा

Giriraj Singh: भारतीय जनता पार्टी सांसद गिरिराज सिंह ने कहा है कि बांग्लादेशी मुसलमान और रोहिंग्या भारतीय सीमा में घुसने के बाद ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी में काम करना शुरू कर देते हैं.

Giriraj Singh: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में बांग्लादेशी मुसलमान और रोहिंग्या को लेकर बड़ा दावा किया. उन्होंने अपने X पोस्ट में लिखा, ‘भारत में प्रवेश करने के बाद बांग्लादेशी मुसलमान और रोहिंग्या सबसे पहले स्विगी, जोमैटो, अमेजन, फ्लिपकार्ट आदि सर्विस इंडस्ट्री में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करना शुरू कर देते हैं. सर्विस इंडस्ट्री से जुड़ी सभी कंपनियों को इस ओर सख्ती से ध्यान देने और कोई भी जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित करने की जरूरत है.’

इजराइल से सीखने की जरूरत

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि हमें बांग्लादेश से सबक लेना चाहिए और अपने देश की स्थिति को देखते हुए सभी हिंदुओं को इजरायल की तरह आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेना होगा.

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले पर क्या बोले

बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार पर मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था, “वहां की सरकार चरमपंथियों के दबाव के आगे झुक गई है. अब पाकिस्तान और बांग्लादेश की सरकारों में कोई अंतर नहीं है. भारत सरकार ने कड़ी चेतावनी जारी की है. मैंने कल भी कहा था और आगे भी कहना जारी रखूंगा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र संघ को हस्तक्षेप करना चाहिए. बांग्लादेश में जो घटनाएं हो रही हैं, वह मानवता पर एक गहरा आघात हैं. पाकिस्तान में भी इसी तरह की घटनाएं हुई थीं, और यहां के ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ की जुबान बांग्लादेश पर क्यों नहीं खुलती? आज बांग्लादेश में हमारी हिंदू बहनों के साथ अत्याचार हो रहा है, मंदिरों को तोड़ा जा रहा है, हत्याएं की जा रही हैं. भारत सरकार ने और वहां के दूतावास ने इस पर पत्र लिखा है, लेकिन यह घटना समाज पर एक बड़ा आघात है. अब समय आ गया है कि संयुक्त राष्ट्र को इस पर कड़ा एक्शन लेना चाहिए. जिस ढंग से मानवता और अल्पसंख्यकों पर प्रहार हुआ है, इस पर उन्हें संज्ञान लेना चाहिए.”

इसे भी पढ़ें: CM Nitish गोपालगंज को देंगे बड़ी सौगात, दुग्ध उत्पादन संयंत्र की रखेंगे आधारशिला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >