बिहटा-दानापुर फोरलेन एलिवेटेड सड़क पर आया बड़ा अपडेट, सितंबर 2026 तक बनकर होगा तैयार, कनेक्टिविटी होगी बेहतर

Bihta-Danapur Four-Lane: बिहटा-दानापुर फोरलेन एलिवेटेड सड़क परियोजना का निर्माण सितंबर 2026 तक पूरा किया जाना है. शनिवार को पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तय समयसीमा में सड़क निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया.

Bihta-Danapur Four-Lane: बिहटा-दानापुर फोरलेन एलिवेटेड सड़क का निर्माण सितंबर 2026 तक पूरा करने की समयसीमा है. इस सड़क के निर्माण का निरीक्षण शनिवार को पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने किया. साथ ही उन्होंने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से संवाद कर कहा कि यह परियोजना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्राथमिकता में शामिल है.

इसका निर्माण हर हाल में तय समयसीमा में पूरा करने का पंकज पाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया. इस पर निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने उन्हें एलिवेटेड सड़क का निर्माण तय समयसीमा में करने का आश्वासन दिया. सचिव ने अधिकारियों को सड़क निर्माण की बाधाओं को तुरंत दूर कर निर्माण की गति तेज बनाये रखने का निर्देश दिया.

इन इलाकों में आना-जाना होगा आसान

इससे पहले निरीक्षण के दौरान सचिव पंकज पाल को परियोजना की प्रगति, निर्माण की स्थिति और तकनीकी चुनौतियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गयी. इंजिनियर ने कहा कि बिहटा दानापुर एलिवेटेड सड़क परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. सचिव पंकज पाल ने कहा कि इस एलिवेटेड रोड के बन जाने से पटना–बिहटा एयरपोर्ट कनेक्टिविटी पूरी तरह बदल जायेगी, इसलिये गुणवत्ता और समयसीमा पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है.

उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से कोइलवर से दानापुर तक यातायात सुगम होगा. साथ ही सुचारु रूप से वाहनों का आवागमन होने से समय की भी बचत होगी. इसके बनने से आईआईटी पटना तक आवागमन की भी बेहतर सुविधा हो सकेगी. साथ ही, आरा, दानापुर रेलवे स्टेशन से फुलवारी शरीफ व अनिसाबाद सहित पटना शहर की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

25 किमी लंबाई में 1969 करोड़ की लागत से बन रही सड़क

बिहटा-दानापुर एलिवेटेड सड़क की लंबाई लगभग 25 किमी. यह दानापुर रेलवे स्टेशन से शुरू होकर कोइलवर पुल को संपर्कता देगी. इस परियोजना की लागत करीब 1969.39 करोड़ रुपये है. यह निर्माणाधीन एलिवेटेड पथ फोरलेन होगा, जिसमें चार बाइपास नेऊरागंज, पैनाल, कन्हौली और विशुनपुरा होंगे. यह पटना-बक्सर फोरलेन सड़क का अहम हिस्सा है. यह परियोजना पटना क्षेत्र में यातायात जाम की समस्या को काफी हद तक कम करेगी.

इसे भी पढ़ें: महिलाओं को एक साथ नहीं मिलेंगे दो लाख, आवेदन की अंतिम तिथि होगी फिक्स, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

इसे भी पढ़ें:सावधान! बिहार के 15 जिलों में ऑरेंज और 23 जिलों में येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की कोल्ड डे की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >