बिहार में बदल गया मौसम का मिजाज, कई जगहों पर हुई बूंदाबादी, IMD ने जारी किया बारिश को लेकर अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. जिसके कारण ठंड बढ़ने की संभावना है. हालांकि इस साल कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर देखने को अभी तक नहीं मिला है.

Bihar Weather: बिहार का मौसम गुरुवार की शाम से बदल जाएगा. मौसम विभाग ने राज्य के अधिकतर जिलों में 27 दिसंबर से बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके बाद से न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी. इस दौरान राज्य में ठिठुरन वाली ठंड पड़ने की संभावना है. हालांकि बुधवार को भी कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई है. आज 26 दिसंबर दिन गुरुवार को राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने का पूर्वानुमान है. वहीं अगले 24 घंटे में पटना, वैशाली, समस्तीपुर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, बक्सर और भोजपुर जिलों के भागों में देर रात एवं सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है.

बिहार के इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 27 दिसंबर से बिहार के कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है. राज्य में अगले 40 से 72 घंटों के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का पूर्वानुमान है. 27 से 29 दिसंबर के बीच बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद के आसपास बारिश हो सकती है. वहीं गुरुवार सुबह के समय हल्के कोहरे का प्रभाव बना रहेगा. राज्य में पिछले 24 घंटों में दर्ज अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस बांका जिला के अमरपुर प्रखंड में दर्ज किया गया है. वहीं पिछले 24 घंटों में दर्ज न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस बेगूसराय जिला के नावकोठी प्रखंड में दर्ज किया गया है.

बिहार की खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

अगले पांच दिनों तक रात में तेजी से गिरेगा पारा

अगले पांच दिनों तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल के साथ मौसम सूखा रहने का अनुमान है. मौसम विभाग की ओर से 29 दिसंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया गया है. इसके तहत मुजफ्फरपुर के साथ सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, गोपालगंज में न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है, जो 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

Also Read: Bihar Weather: कड़ाके की ठंड के साथ होगी नए साल की शुरुआत, पटना सहित इन जिलों में बारिश का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >