Bihar Weather : दुर्गा पूजा में बारिश नहीं लगने देगा मेला, चक्रवातीय परिसंचरण के कारण इस दिन तक होगी बरसात

Bihar Weather: बिहार को लेकर मौसम विभाग ने अपने अपडेट में बताया कि अगले कुछ दिनों तक मानसून एक्टिव रहेगा.

Bihar Weather: बचपन में हम पढ़ते थे- सर्दी जी की चिठ्ठी लेकर माह सितंबर आता, अक्टूबर में सुनों भाइयों स्वेटर पहना जाता. सितंबर माह बीत चुका है. नवरात्रि का दूसरा और अक्टूबर महीने का आज चौथा दिन है. लेकिन ना तो बारिश रुक रही है और ना लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है. बिहार के कई जिलों में लोग बाढ़ से परेशान हैं. किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित हैं. हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है. सैकड़ों घर बाढ़ में बह गए. सांप काटने की घटना रोज सामने आ रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने बताया कि बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है.

कब तक एक्टिव रहेगा मानसून

मौसम विभाग ने आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया. ये अलर्ट राज्य के 20 जिलों के लिए जारी की गई. बारिश होने से दुर्गा पूजा में व्रतियों के लिए तो मौसम सुहाना हो जायेगा लेकिन बच्चे इस वजह से निराश हो सकते हैं. क्योंकि अगर इस दौरान बारिश होगी तो मेला नहीं लग पाएगा. अपने अपडेट में मौसम विभाग ने बताया है कि मानसून इस साल 15 अक्टूबर तक सक्रिय रह सकता है. क्योंकि भारत के उत्तर पूर्व हिस्से में चक्रवातीय परिसंचरण बन रहा है.

वज्रपात की भी संभावना

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अपडेट में मुताबिक राज्य के उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य भाग के कुछ जिलों में 15 अक्टूबर हल्की या मध्यम स्तर की बारिश का पूर्वानुमान है. मोतिहारी,बेतिया, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी और दरभंगा में बारिश की संभावना ज्यादा है. इन आठ जिलों में बिजली चमकने के साथ वज्रपात की भी संभावना है.

इसे भी पढ़ें: पवन सिंह और खेसारी में कौन असली सुपरस्टार… तेज प्रताप का जवाब सुन भीड़ जाएंगे दोंनो के फैन

Bihar Flood: बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >