उपासना, कुंभ और हिमगिरि ट्रेनों के नंबर बदले, अब नई सीरीज में चलेंगी गाड़ियां

Bihar Train News: इंडियन रेलवे ने उपासना, कुंभ, हिमगिरि और विभूति एक्सप्रेस ट्रेनों के नंबर बदलने का फैसला किया है. अप्रैल 2026 से ये ट्रेनें नए नंबरों से चलेंगी. समय, इनकी श्रेणी सुपरफास्ट से बदलकर मेल एक्सप्रेस कर दी गई है.

Bihar Train News: आसनसोल मंडल से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों की पहचान अब बदलने जा रही है. रेलवे ने उपासना, कुंभ, हिमगिरि और विभूति जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों के नंबर बदलने का फैसला लिया है. यह बदलाव अप्रैल 2026 से अलग-अलग तारीखों पर लागू होगा.

क्यों लिया गया ये फैसला

रेलवे का कहना है कि यह कदम परिचालन को आसान बनाने और पूरे सिस्टम में एकरूपता लाने के लिए उठाया गया है. हालांकि यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि ट्रेनों के समय, रूट और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है. केवल ट्रेन नंबर और श्रेणी बदली गई है.

कब से होगा लालू

नई व्यवस्था के तहत उपासना एक्सप्रेस अभी 12327 और 12328 नंबर से चलती है.चेंज होने के बाद अब 13035 और 13036 नंबर से चलेगी. आज यानी 15 अप्रैल से यह नियम लागू हो गया है.

कुंभ एक्सप्रेस का पुराना नंबर 12369 और 12370 था. इसे बदलकर अब 13037 और 13038 कर दिया गया है. यह बदलाव तुरंत प्रभाव से लागू हो चुका है.

हिमगिरि एक्सप्रेस अभी 12331 और 12332 नंबर से चल रही है, अब 13041 और 13042 नंबर से पहचानी जाएगी. इसी तरह विभूति एक्सप्रेस, जिसका पुराना नंबर 12333 और 12334 है, अब 13047 और 13048 नंबर से चलेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सुपरफास्ट नहीं कही जाएगी एक ट्रेन

नंबर बदलने के साथ इन ट्रेनों की केटेगरी में भी बदलाव किया गया है. अब ये ट्रेनें सुपरफास्ट नहीं कहलाएंगी, बल्कि मेल एक्सप्रेस केटेगरी में संचालित होंगी. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह सिर्फ प्रशासनिक बदलाव है और इससे यात्रा सुविधा पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

आसनसोल पीआरओ ने बताया कि यात्रियों को टिकट बुकिंग और यात्रा के समय नए नंबरों का ध्यान रखना होगा, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन नंबर की जानकारी जरूर जांच लें.

इसे भी पढ़ें: सत्ता छोड़ी पर सिद्धांत नहीं, जदयू नेता ने नीतीश कुमार के फैसले को बताया ऐतिहासिक

2014 में जीता भरोसा, 2026 में मिला ताज, सम्राट चौधरी कैसे बने नीतीश कुमार के भरोसेमंद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >