Bihar Train News: बिहार के लिए चलेंगी 10 जोड़ी नई स्पेशल ट्रेनें, इनके समय अवधि में हुआ विस्तार

Bihar Train News: दशहरा, दीवाली और छठ पूजा में भीड़भाड़ की समस्या नहीं झेलनी पड़े, इसके लिए 10 जोड़ी नई स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी गई है.

Bihar Train News: आगामी पर्व त्योहारों को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार के साथ नई ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है. इसी क्रम में 04090 आनंद विहार-पटना स्पेशल ट्रेन 29 नवंबर तक हर रोज और 04089 पटना-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 30 नवंबर तक हर रोज चलेगी.

इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

इसी तरह 04070 आनंद विहार-राजगीर फेस्टिवल सुपरफास्ट स्पेशल 26 सितंबर से 28 नवंबर तक हर शुक्रवार को आनंद विहार से 00:20 बजे खुलेगी, जबकि 04069 राजगीर-आनंद विहार फेस्टिवल सुपरफास्ट स्पेशल 26 सितंबर से 28 नवंबर तक हर शुक्रवार को राजगीर से 23:30 बजे खुलेगी. इसके अलावा पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार के अलग-अलग स्टेशनों से नई दिल्ली, दिल्ली, आनंद विहार के बीच 10 जोड़ी और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई जायेंगी. डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-मदनमहल-भुसावल के रास्ते दानापुर और हडपसर (पुणे) के मध्य एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा.

कई ट्रेनों की अवधि बढ़ी

साथ ही बेंगलुरु, लोकमान्य तिलक टर्मिनल और हावड़ा के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि का विस्तार किया गया है. अब इन ट्रेनों को पूजा स्पेशल के रूप में चलाया जायेगा. यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी है.

इन ट्रेनों के परिचालन में विस्तार

03247 दानापुर-एसएमवीवी स्पेशल : अब 18 सितंबर से 25 दिसंबर तक हर गुरुवार को चलेगी.

03248 एसएमवीवी-दानापुर स्पेशल : अब 20 सितंबर से 27 दिसंबर तक हर शनिवार को खुलेगी.

03241 दानापुर-एसएमवीवी स्पेशल: अब 19 सितंबर से 27 दिसंबर तक हर शुक्रवार और शनिवार को खुलेगी.

03242 एसएमवीवी-दानापुर स्पेशल : अब 21 सितंबर से 29 दिसंबर तक हर रविवार और सोमवार को खुलेगी.

05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल : अब 23 सितंबर से 25 नवंबर तक हर मंगलवार को चलेगी.

05558 लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल : अब 25 सितंबर से 27 नवंबर तक हर गुरुवार को खुलेगी.

05585 सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल: अब 19 सितंबर से 28 नवंबर तक हर शुक्रवार को खुलेगी.

05586 लोकमान्य तिलक-सहरसा स्पेशल : अब 21 सितंबर से 30 नवंबर तक हर रविवार को खुलेगी.

02024 पटना-हावड़ा स्पेशल : अब 21 सितंबर से 16 नवंबर तक हर रविवार को खुलेगी.

02023 हावड़ा-पटना स्पेशल : अब 21 सितंबर से 16 नवंबर तक हर रविवार को खुलेगी.

Also Read: Wetlands In Bihar: बिहार में इतने वेटलैंड्स का तैयार होगा हेल्थ कार्ड, अब सेहत पर होगी कड़ी निगरानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >