Bihar Politics: संवाद कार्यक्रम के तहत कल बक्सर पहुंचेंगे तेजस्वी यादव, संगठन को मजबूत बनाने पर रहेगा जोर

Bihar Politics: तेजस्वी यादव कल यानी 8 जनवरी को बक्सर में संवाद बैठक करेंगे. इसमें वह संगठन को और मजबूत करने पर जोर देंगे. साथ ही लोगों तक अपनी सरकार के दौरान किए गए विकास कार्यों की बात पहुंचाएंगे.

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव संवाद यात्रा कर रहे हैं. इसके तहत वह कल यानी 8 जनवरी को बक्सर में रहेंगे. यहां वह आशीर्वाद मैरिज हॉल में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे. यह कार्यक्रम सुबह 11:40 बजे से लेकर दोपहर 2:40 बजे तक आयोजित होगा. जानकारी के अनुसार, इसमें जिले के पंचायत से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ता और नेता शामिल होंगे. बैठक में उनके साथ संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

संगठन को मजबूत करने पर होगा फोकस

इस संवाद कार्यक्रम के दौरान पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा. तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओं को महागठबंधन के संदेश और नीतियों को जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने की दिशा में भी निर्देश देंगे. कार्यक्रम का एक मुख्य उद्देश्य महागठबंधन सरकार के 17 महीनों के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की योजना बनाना है. तेजस्वी इस बात की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपेंगे. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कैमूर के बाद बक्सर पहुंचेंगे तेजस्वी

राजद जिला प्रभारी अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि तेजस्वी यादव कैमूर में संवाद कार्यक्रम समाप्त करने के बाद बक्सर पहुंचेंगे. 8 जनवरी की सुबह 8 बजे से वे कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा में पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी सदस्यों से संवाद करेंगे. इस कार्यक्रम के लिए पार्टी की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

ALSO READ: HMPV Virus को लेकर मुजफ्फरपुर में अलर्ट, सावधानी बरतने की सलाह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >