Bihar News: RJD नेता प्रहलाद यादव के बेटे का निधन, खबर सुनते ही बिगड़ी विधायक की तबीयत

Bihar News: राजद विधायक प्रहलाद यादव के बेटे विनय कुमार का सोमवार की देर रात निधन हो गया. बेटे के निधन की खबर सुनते ही प्रहलाद यादव की तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद विधायक को हॉस्पिटल ले जाया गया. डॉक्टर्स के मुताबिक, फिलहाल उनकी हालत अभी स्थिर है.

Bihar News: लखीसराय के सूर्यगढ़ा से आरजेडी विधायक प्रहलाद यादव के बेटे विनय कुमार का निधन हो गया. पटना के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान सोमवार रात में विनय कुमार ने आखिरी सांस ली. जानकारी के मुताबिक, विनय कुमार लंबे समय से बीमार थे. गंभीर हालत में ही उन्हें पटना के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. लेकिन, डॉक्टर्स की कोशिशों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका और सोमवार की देर रात उनका निधन हो गया.

प्रहलाद यादव की बिगड़ी तबीयत

दूसरी तरफ, बेटे के निधन की खबर मिलते ही आरजेडी विधायक प्रहलाद यादव की तबीयत बिगड़ गई. आनन-फानन में विधायक प्रहलाद यादव को हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है. विनय कुमार के निधन से उनके परिवार और समर्थकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है.

परिवार और समर्थकों के लिए अपूरणीय क्षति

दरअसल, करीब डेढ़ साल पहले विनय कुमार की शादी हुई थी. वे काफी सहज और मिलनसार छवि के व्यक्ति जाने जाते थे. उनकी एक बेटी है. इनका सरल व्यवहार और हमेशा लोगों की मदद के लिए खड़े होना, लोगों के बीच उन्हें लोकप्रिय बनाता था. विनय कुमार का निधन उनके परिवार के साथ समर्थकों के बीच भी अपूरणीय क्षति माना जा रहा है.

विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चे में सूर्यगढ़ा सीट

मालूम हो लखीसराय का सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट इन दिनों काफी चर्चे में बना हुआ है. यह सीट एनडीए और महागठबंधन दोनों के लिए प्रतिष्ठा की बन गई है. एक बार निर्दलीय और 4 बार राष्ट्रीय जनता दल से विधायक रहे प्रहलाद यादव के 2025 के चुनाव में एनडीए का हिस्सा होने से यह हॉट सीट बन गई है. हालांकि, चुनाव से पहले ही आरजेडी विधायक प्रहलाद यादव के साथ बड़ी घटना हुई.

Also Read: Bihar News: बिहार के इस जिले की ओपन एयर ऑडिटोरियम से बदलेगी सूरत, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >