मुकेश सहनी ने कहा: इस बार बिहार में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार, संविधान विरोधियों को चटाएंगे धूल

Bihar Politics: बिहार में महात्मा गांधी की कर्मस्थली चंपारण से वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी निषाद संकल्प यात्रा की शुरुआत की है. इस दौरान मुकेश सहनी ने कहा है कि इस विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन सरकार बनाने जा रही है. साथ हीं निषाद समाज को आरक्षण दिलाने की लड़ाई में भी सफल होगी.

Bihar News: बिहार में महात्मा गांधी की कर्मस्थली चंपारण से वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी निषाद संकल्प यात्रा की शुरुआत की है. इस दौरान आज वीआईपी प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सहरसा के कला भवन में विकास शील इंसान पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद किया. उन्होंने कहा कि वीआईपी पार्टी निषाद समाज के अधिकार के लिए आगामी विधानसभा सभा चुनाव में पूरे दम खम के साथ सरकार बनाएगी. साथ हीं निषाद समाज को आरक्षण दिलाने की लड़ाई में भी सफल होगी.

अमीर लोग अमीर हो रहे गरीब लोग गरीब

आगे उन्होंने कहा कि समाज में आज अमीर लोग अमीर होते जा रहे हैं और गरीब लोग और गरीब. भारत के प्रधानमंत्री ने दस साल में कुछ नहीं किया और ना ही वर्तमान राज्य सरकार ने निषाद समाज के लिए कुछ किया, सिर्फ वोट लिया और निषाद समाज को ठगा. उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन के लोग लंबे-लंबे भाषण देना बंद कीजिए आप देश को बांटने की कोशिश मत करिए.

Also Read: सांसद पुत्र को बनाया मुख्य अतिथि तो इंजीनियर पर गिरी गाज, डीएम ने लिया बड़ा एक्शन

वर्तमान सरकार युवाओं को नहीं दे रही नौकरी

उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि आप सबसे पहले देश और बिहार के युवाओं को ये बताइए कि आपने देश के युवाओं को कितना रोजगार दिया कितनी नौकरियां दीं. आपने 2 करोड़ रोजगार की बात की थी आपने 1 युवा को नौकरी नहीं दी. मुकेश सहनी ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन सरकार बनाने जा रही है. यह संविधान का चुनाव है. बीजेपी वालों ने कहा है कि हम इस संविधान को फाड़ कर फेंक देंगे, इस बार गरीब विरोधी इस ढोंगी सरकार को उखाड़ फकेंगे.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >