कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी, पटना के मंदिरों में भी उमड़ी भीड़

Bihar News: पटना में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. पटना के फतुहा में श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ त्रिवेणी घाट, मस्ताना घाट तथा कटैया घाट पर दिखी.

Bihar News: पटना में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. पटना के फतुहा में श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ त्रिवेणी घाट, मस्ताना घाट तथा कटैया घाट पर दिखी. DSP निखिल कुमार, फतुहा थाना प्रभारी रूपक कुमार अंबुज और नदी थाना प्रभारी राजू कुमार के सहयोग से स्थिति को नियंत्रण किया गया.

मस्ताना घाट तथा कटैया घाट और त्रिवेणी घाट पर एसडीआरएफ टीम की तैनाती की गई थी. पूरा शहर जत्थे से पटा पड़ा था. दानापुर के नासरीगंज फक्कड़ महतो घाट, राजपुताना घाट, नारियल घाट, शाहपुर घाट पर भी गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी. बाढ़ के उत्तरायण गंगा घाट पर भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम था.

भीड़ को देखते हुए स्टेशन रोड में वाहनों के प्रवेश पर रोक

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए स्टेशन रोड में वाहनों के प्रवेश पर रोक था. ताकि आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े. फतुहा के SDPO और BDO सुनील कुमार इसपर पैनी नजर बनाए हुए थे. फतुहा में देर शाम से ही गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी. स्थानीय लोगों के अलावा पड़ोस के नालंदा जिले से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाट पर पहुंचे हुए थे.

Also Read: बिहार पुलिस को बड़ी सफलता, पटना में 6.47 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

मंदिरों में भी उमड़ी भीड़

स्नान के बाद लोगों ने मंदिरों में भी पूजा अर्चना की. कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विहंगम दृश्य फतुहा के त्रिवेणी घाट पर देखने को मिला. जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंचे थे. फतुहा का यह त्रिवेणी घाट इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां तीन नदियों का मिलन होता है. इस कारण इसे त्रिवेणी कहा जाता है.

ऐसी मान्यता है कि जहां तीन नदियों का संगम होता है, वहां कार्तिक पूर्णिमा को स्नान करने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है. साथ ही त्रिवेणी गंगा उत्तरायण होने से भी महत्व बढ़ जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >