बिहार में मिल्क प्रोडक्शन ने बनाया नया रिकॉर्ड, रोज इतने लाख लीटर हो रहा दूध का उत्पादन

Bihar Milk Production: बिहार में दूध उत्पादन में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. डेयरी विभाग के अनुसार राज्य में अब प्रतिदिन करीब 26 लाख लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है. हरे चारे की उपलब्धता, अनुकूल मौसम और पशुओं में बड़ी बीमारी नहीं फैलने को इसकी प्रमुख वजह बताया गया है.

Bihar Milk Production: (पटना से सबिता की रिपोर्ट) बिहार में दूध उत्पादन में इस साल उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है. डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के अनुसार राज्य में प्रतिदिन दूध का उत्पादन बढ़कर 26 लाख लीटर तक पहुंच गया है. पिछले साल यह आंकड़ा करीब 22 लाख लीटर प्रतिदिन था. यानी एक साल में लगभग 4 लाख लीटर की बढ़ोतरी हुई है.

हरे चारे और बारिश से मिला फायदा

विभाग का कहना है कि गर्मी की शुरुआत में हुई लगातार बारिश और हरे पशुचारे की उपलब्धता ने दूध उत्पादन बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है. सामान्य तौर पर गर्मी के मौसम में गाय और भैंस के दूध उत्पादन में कमी आती है, लेकिन इस बार मौसम अनुकूल रहने से उत्पादन पर सकारात्मक असर पड़ा.

पशुओं में नहीं फैली कोई बड़ी बीमारी

दूध उत्पादन बढ़ने का एक और बड़ा कारण दुधारु पशुओं का स्वस्थ रहना बताया जा रहा है. विभाग के अनुसार इस वर्ष गाय और भैंसों में कोई बड़ी संक्रामक बीमारी नहीं फैली. इसके कारण पशुपालकों को नुकसान नहीं हुआ और दूध उत्पादन प्रभावित नहीं हुआ.

पशुधन की संख्या में आई कमी

हालांकि राज्य में पशुधन की संख्या में कमी दर्ज की गई है. 20वीं पशुधन गणना 2019 के अनुसार बिहार में 1 करोड़ 53 लाख गाय और 77 लाख भैंस थीं. मार्च 2025 में हुई नई पशुगणना के प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक गायों की संख्या घटकर करीब 1 करोड़ 48 लाख रह गई है. भैंसों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है.

अंतिम रिपोर्ट का इंतजार

जानकारी के अनुसार राज्य में सवा दो करोड़ से अधिक पोल्ट्री हैं. हालांकि 2025 की पशुगणना की अंतिम रिपोर्ट अभी जारी नहीं की गई है. विभाग का मानना है कि बेहतर प्रबंधन, संतुलित आहार और हरे चारे की उपलब्धता के कारण पशुधन में कमी के बावजूद दूध उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गई है. इससे डेयरी क्षेत्र को मजबूती मिली है और पशुपालकों की आय बढ़ने की उम्मीद है.

Also Read: पटना में जमीन खरीदना हुआ महंगा, लागू हुआ नया सर्किल रेट, बोरिंग रोड और गांधी मैदान में 2.5 करोड़ रुपये कट्ठा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >