Bihar Crime News: बिहार में 5 और 3 साल के मासूमों की हैंडपंप से कूचकर हत्या, मर्डर के बाद चचेरे भाई ने जीभ भी काट डाली

Bihar Crime News: पूर्णिया में मासूमों पर हुए बर्बर हमले ने पूरे बिहार को झकझोर कर रख दिया है. डिंगोज गांव में चचेरे भाई द्वारा तीन छोटे बच्चों पर निर्मम हमला किया गया, जिसमें दो की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है. घटना ने पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल बना दिया है.

Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया जिले में रौटा थाना क्षेत्र स्थित डिंगोज गांव से मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. चचेरे भाई ने अपनी ही दो मासूम भतीजियों और भतीजे पर हैंडपंप और चाकू से हमला कर दिया, जिसमें 5 वर्षीय इनायत और 3 वर्षीय गुलनाज की मौत हो गई, जबकि डेढ़ साल की कुलसुम गंभीर रूप से घायल है. हत्या की क्रूरता ने पूरे गांव को शॉक में डाल दिया है.

पहले हैंडपंप से सिर पर वार फिर काट डाली जीभ

जानकारी के अनुसार आरोपी 22 वर्षीय मो. अरबाज अपने दोस्त मो. हसनैन के साथ घर में घुसा, जहां तीनों बच्चे सो रहे थे. आरोपी ने पहले हैंडपंप के पाइप से बच्चों के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे दीवारें तक खून से लाल हो गईं. इससे भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने बच्चों की जीभ तक काट डाली. तीसरी बच्ची कुलसुम का गला घोंटने की कोशिश कर रहा था कि तभी घर वाले जाग गए. शोर सुनते ही दोनों आरोपी मौके से भाग निकले.

बदला लेने के लिए घटना को दिया अंजाम

मृतक बच्चों के चाचा ने बताया कि आरोपी अरबाज नशे का आदी है और एक साल पहले परिवार में विवाद के दौरान उसकी उनसे हाथापाई हुई थी. उसी घटना का बदला लेने के लिए उसने मासूमों को निशाना बनाया. उन्होंने बताया कि मंगलवार को अरबाज अपने दोस्त हसनैन के साथ गांव में किसी से झगड़ा कर रहा था. जब परिवार वालों ने रोकना चाहा तो दोनों गुस्से में आ गए और रात में बच्चों पर हमला कर दिया.

आरोपी अरबाज और हसनैन से चल रही पूछताछ

घटना की सूचना पर रौटा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी अरबाज और उसके सहयोगी हसनैन को गिरफ्तार कर लिया. दोनों से थाने में पूछताछ चल रही है. कड़ी सुरक्षा के बीच घटनास्थल से मिले सबूतों को जब्त कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. गांव में घटना के बाद मातम पसरा है. परिवार आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग कर रहा है.

Also Read: Bihar Crime News: बिहार में जदयू नेता की बेरहमी से हत्या, रात में सोते समय अपराधियों ने गोलियों से किया छलनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >