दुर्गापूजा-दिवाली पर बिहार आने वाले हो जाएं टेंशन फ्री, इन राज्यों से बेहद आसानी से पहुंच सकेंगे अपने घर, ऐसी है व्यवस्था…

Bihar Bus Service: दुर्गापूजा, दीवाली और छठ जैसे त्योहारों के दौरान बिहार आने वाले लोगों को टेंशन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. परिवहन विभाग की ओर से विभिन्न राज्यों से एसी और नॉन एसी बसें चलाने का निर्णय लिया गया है. जिससे यात्रियों को बड़ी सुविधा होगी.

Bihar Bus Service: दुर्गापूजा, दीवाली और छठ महापर्व जैसे मौकों पर हर साल बड़ी संख्या में लोग बिहार आते हैं. कई बार बस या फिर ट्रेन में टिकट नहीं मिलने के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है. लेकिन, इस बार परिवहन विभाग की ओर से बड़ी खास तैयारी की गई है, जिसके कारण लोगों को बिहार अपने घर लौटने के लिए कोई टेंशन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. दरअसल, देश के विभिन्न राज्यों से बस चलाने का निर्णय परिवहन विभाग की ओर से लिया गया है. इससे बिहारियों को आने-जाने में बड़ी सहूलियत मिलेगी.

हर रोज 3 हजार यात्री कर सकेंगे यात्रा

इधर, परिवहन विभाग की माने तो, इन बसों के जरिये हर रोज करीब तीन हजार यात्री आ-जा सकेंगे. बता दें कि, इन त्योहारों के वक्त ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ जुट जाती है. कई बार तो ट्रेन में टिकट तक नहीं मिल पाता है. जिसके कारण लोग अपने घर नहीं पहुंच पाते हैं. कुल मिलाकर देखें तो, काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में इस बार परिवहन विभाग की ओर से लिया गया यह निर्णय यात्रियों के लिए लाभकारी साबित हो सकेगा. जानकारी के मुातबिक, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हरियाणा से बस तलाने का फैसला लिया गया है.

एसी-नॉन एसी बसों की सुविधा

त्योहारों पर लोग आसानी से घर पहुंचे इसके लिए इंतजाम किए जा रहे हैं. खबर की माने तो, दुर्गापूजा से छठ तक दो महीने और होली में एक महीने के लिए पीपीपी मोड में अगले पांच सालों तक बसों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है. पीपीपी मोड में 150 बसों का परिचालन होगा. खबर यह भी है कि, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम इन राज्यों के लिए 75 एसी बसों की खरीदारी करेगा. विभाग ने बसों की खरीद के लिए 55.50 करोड़ तो वहीं 74 नॉन एसी बसों के लिए 50.32 करोड़ मंजूर किए हैं. ऐसे में बिहार आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह बड़ा निर्णय लिया गया है.

Also Read: Patna News: पटना में बेलगाम कार नहर में गिरी, तीन लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >