पटना के इन इलाकों में 2 से 30 मार्च तक चलेगा बुलडोजर, बनी 9 विशेष टीमें

Bihar Bulldozer Action: पटना के कई इलाकों में 2 से 30 मार्च तक बुलडोजर एक्शन देखने के लिए मिलेगा. इसके लिए 9 टीमें बनाई गई हैं, जिसमें डीएम, एसएसपी समेत अन्य कई अधिकारी शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, यह एक मल्टी एजेंसी अभियान होगा.

Bihar Bulldozer Action: पटना में एक बार फिर बुलडोजर चलेगा. जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम के निर्देश पर 2 मार्च से पूरे शहर में अतिक्रमण के खिलाफ स्पेशल ड्राइव चलेगा. 30 मार्च तक चलने वाले इस ड्राइव के लिए डीएम और एसएसपी ने नौ विशेष टीमों का गठन किया है. यह एक मल्टी एजेंसी अभियान है, जिसमें जिला प्रशासन, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, पथ निर्माण और वन विभाग सहित एक दर्जन से अधिक विभाग शामिल हैं.

इनके खिलाफ दर्ज होगा एफआईआर

जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अतिक्रमण के मामले में प्रशासन जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेगा और दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अनिवार्य रूप से प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की जाएगी. अभियान के तहत नगर निगम के सभी 6 अंचलों के साथ-साथ खगौल, फुलवारीशरीफ और दानापुर निजामत नगर परिषद इलाकों को कवर किया जाएगा.

इन इलाकों को दी जाएगी प्रायोरिटी

जानकारी के मुताबिक, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने सगुना मोड़ से दानापुर स्टेशन, बोरिंग रोड, अटल पथ, गांधी मैदान के चारों ओर और अशोक राजपथ जैसे व्यस्त इलाकों को प्राथमिकता पर रखने का निर्देश दिया है. ऐसे में कल से ही इन इलाकों से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया जाएगा.

फरवरी में यहां से हटाया गया अतिक्रमण

पटना में फरवरी महीने के निर्धारित कैलेंडर के तहत 23वें दिन भी नगर निगम के अलग-अलग अंचलों और नगर परिषदों में अवैध कब्जों को हटाया गया. इस दौरान सड़कों को जाम मुक्त करने के लिए अस्थायी दुकानों, ठेलों और बांस-बल्लों को जब्त किया गया.

पूरे अभियान के दौरान अलग-अलग इलाकों से टोटल 76 हजार सात सौ पचास रुपए का जुर्माना वसूला गया. नूतन राजधानी अंचल में गांधी मैदान के पास सुभाष पार्क और बीएन कॉलेज से अशोक राजपथ तक अभियान चलाकर 22 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूला गया.

Also Read: PU छात्रसंघ चुनाव में तेज प्रताप की पार्टी के उम्मीदवारों ने मारी बाजी, देर रात मनाई जीत की होली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >