सदन में गरमाया अपराध का मुद्दा, पटना में एनकाउंटर पर क्या बोले विपक्ष के विधायक?

Bihar Budget Session: बुधवार को बजट सत्र के दौरान सदन में अपराध का मुद्दा गरमाया रहा. महिलाओं के साथ अपराध और बढ़ते क्राइम को लेकर विपक्ष के विधायकों ने हंगामा किया. इसके साथ ही विधायकों ने पटना में एनकाउंटर को लेकर भी बड़ी बात कही.

Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. विपक्ष के विधायकों की तरफ से सदन के अंदर और बाहर अपराध से जुड़े मुद्दे को उठाया गया. सदन के अंदर महिलाओं के साथ अपराध और बढ़ते क्राइम का जमकर विरोध किया गया. इसके साथ ही सदन के बाहर विपक्ष के विधायकों ने पटना में एनकाउंटर को लेकर जमकर भड़ास निकाली.

क्या बोले राजद विधायक भाई वीरेंद्र?

पटना में कुख्यात अपराधी सूर्या डॉन के एनकाउंटर पर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, मोकामा, बाढ़ और नालंदा से अपराध डील हो रहा है. अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा. रायफल बंदूक वाला सिपाही उनको देकर रखा गया है. सरकार अपराधियों को संरक्षित कर रही है. मैं जाति और धर्म के खिलाफ हूं लेकिन केवल एक ही जाति के लोग अपराधी हैं. हत्या कर रहा राम और फंसाया रहीम को जा रहा है.

CPM विधायक भी भड़के?

इसके साथ ही सीपीएम विधायक अजय कुमार ने कहा, बिहार के अंदर जाति की जड़ बहुत मजबूत है. जाति के आधार पर बिहार के अंदर संरक्षण दिए जाते हैं. ऐसा नहीं है कि सिर्फ ‘यादव’ के अंदर अपराध है या ‘मुस्लिम’ के अंदर अपराध है. किस जाति में अपराधी नहीं हैं. बड़े-बड़े अपराधी हैं. मेरा कहना है अपराधियों के बीच भेदभाव नहीं करना चाहिए. इससे गलत संदेश जाता है.

बुधवार की सुबह पटना में हुआ था एनकाउंटर

बुधवार की सुबह पटना में कुख्यात अपराधी राजीव कुमार उर्फ सूर्या डॉन का पुलिस ने एनकाउंटर किया. मामला गायघाट इलाके का है. अपराधी को पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए एनएमसीएच में एडमिट कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, सूर्या डॉन पर डकैती, लूट, चोरी, अवैध हथियार रखने समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. ऐसे में इस मामले को लेकर विपक्ष के विधायकों ने सरकार को घेरा.

Also Read: बिहार के पहले डायनासोर पार्क के लिए टेंडर पूरा, राजगीर में 22 करोड़ की लागत से होगा तैयार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >