Bihar Budget 2025: बिहार में बिछेगा सड़कों का जाल, बजट में रोड के लिए खुला खजाना, 17908 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Bihar Budget 2025: बिहार की नीतीश सरकार ने इस कार्यकाल का आज आखिरी बजट पेश किया. चुनावी साल में कनेक्टिविटी सुधार के लिए वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किये.

Bihar Budget 2025: बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बजट 2025-26 में पथ निर्माण विभाग के लिए 17908 करोड़ राशि का ऐलान किया है. इस ऐलान में नए बाईपास, पुल, सड़कों और इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण शामिल है. चुनावी साल में सम्राट चौधरी ने बिहार में सड़कों के जाल के निर्माण के लिए जो ऐलान किया उससे कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा. बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि कनेक्टिविटी में सुधार होने से विकास की गति और तेज होगी. बिहार सरकार ने इस वर्ष जो बजट पेश किया है वो पिछले वर्ष से 38 हजार करोड़ ज्यादा है.

किस विभाग के लिए कितने रुपये का ऐलान हुआ

इस साल बिहार सरकार ने 3.18 लाख करोड़ का बजट पेश किया है. इसमें से पथ निर्माण विभाग के लिए 17,908 करोड़ रुपये का ऐलान किया गया है. इसके अलावा शिक्षा विभाग पर 60974 करोड़ रुपये, स्वास्थ्य विभाग पर 20335 करोड़ रुपये, सड़कों पर 17908 करोड़ रुपये, गृह विभाग पर 17831 करोड़ रुपये, ग्रामीण विकास विभाग पर 16043 करोड़ रुपये, ऊर्जा विभाग पर 13484 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. साथ ही बिहार के सभी प्रमंडल में राष्ट्रीय मानक के अनुरूप इसी वित्तीय वर्ष में सभी प्रखंडों में स्टेडियम का निर्माण पूरा होगा.

औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति से बढ़ेगा रोजगार

वित्त मंत्री ने बताया कि बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति, 2025 तैयार की जा रही है. यह राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने एवं निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से एक गतिशील तंत्र के रूप में कार्य करेगी. यह नीति वर्तमान में निवेशकों की जरूरतों को यथासंभव सहयोग देते हुए निवेश के लिए राज्य को एक आकर्षक केन्द्र के रूप में विकसित करने में सहयोग करेगी. इसका लाभ राज्य में आर्थिक गतिविधियों के विकास के साथ-साथ रोजगार बढ़ेगा.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: तेलंगाना टनल में फंसे संतोष साहू के गांव से ग्राउंड रिपोर्ट : पत्नी बोली- उनके सिवा कमाने वाला कोई नहीं

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >