बिहार बजट 2025: सीएम नीतीश की 'प्रगति यात्रा' के वादों पर लगेगी मुहर? इन विकास योजनाओं को दी जाएगी प्राथमिकता!

Bihar Budget 2025: बिहार सरकार का अंतिम बजट आज पेश होने जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'प्रगति यात्रा' के दौरान किए गए वादों को पूरा करने पर खास जोर रहेगा. वित्त मंत्री सम्राट चौधरी इस बार तीन लाख करोड़ से अधिक का बजट पेश करेंगे, जिसमें ग्रामीण विकास, बुनियादी ढांचे, कृषि और रोजगार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

Bihar Budget 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार आज अपना अंतिम बजट पेश करने जा रही है. उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी लगातार दूसरी बार बजट पेश करेंगे. इस बार बिहार का वार्षिक बजट पहली बार तीन लाख करोड़ रुपये के पार जाने की संभावना है. अनुमान लगाया जा रहा है कि यह बजट 3.10 लाख करोड़ से 3.20 लाख करोड़ रुपये के बीच होगा.

बजट से किन वर्गों को राहत की उम्मीद?

नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान किए गए वादों को पूरा करने के लिए बजट में कई योजनाओं के लिए राशि आवंटित की जाएगी. पथ निर्माण, नगर विकास, स्वास्थ्य, सिंचाई, पर्यटन एवं खेल विभाग के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी. गृह विभाग का बजट भी बढ़कर 6% होने की संभावना है, जबकि पिछली बार यह 5.86% था. वहीं, ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए 5.50% का बजटीय प्रावधान हो सकता है.

क्या मिल सकती है आम जनता को राहत?

बिजली की दरों में कटौती की उम्मीद कर रहे उपभोक्ताओं को इस बजट से राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है. वहीं, व्यापारियों की मांग है कि उनके लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जाए और स्टेट जीएसटी को अन्य करों में समाहित किया जाए ताकि कागजी प्रक्रियाओं से राहत मिले. किसानों को उम्मीद है कि कृषि योजनाओं में मिलने वाले अनुदान में कटौती नहीं की जाएगी और नई योजनाओं की घोषणा होगी.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: बिल क्लिंटन और अपने संबंध को अब #MeToo की शुरुआत बता रही हैं मोनिका लेविंस्की, सच ऐसे हुआ था उजागर

बजट के बड़े फैसले पर टिकी निगाहें

बिहार सरकार के इस अंतिम बजट से राज्य की जनता को काफी उम्मीदें हैं. चुनावी साल में बजट जनता को लुभाने वाला होगा या महज योजनाओं की घोषणाओं तक सीमित रहेगा, यह देखना दिलचस्प होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >