Bihar Bhumi: राजस्व मंत्री संजय सरावगी का बड़ा ऐलान, खराब प्रदर्शन करने वाले CO को चेतावनी, रेगुलर होगी समीक्षा

Bihar Bhumi: राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पटना में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में मंत्री ने कार्य निष्पादन, पारदर्शिता और समय पर काम पूरा करने की बात कही.

Bihar Bhumi: राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने कहा है कि राजस्व संबंधित समस्याएं जानने के लिए वे जल्द ही आम लोगों से जनसंवाद शुरू करेंगे. इसमें आमलोगों के बीच जाकर उनकी राजस्व संबंधित समस्याएं सुनी जायेंगी और उनका निष्पादन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सेवाओं के बावजूद लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जो दर्शाता है कि सुधार की आवश्यकता अभी भी है. उन्होंने कहा कि निष्पादन में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मंत्री संजय सरावगी ने यह बातें बुधवार को पुराना सचिवालय पटना के अधिवेशन भवन में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से अपर समाहर्त्ताओं और अंचलाधिकारियों की कार्यों की समीक्षा बैठक में कहीं.

इमेज कैसे सुधरेगा मंत्री ने बताया

मंत्री ने कहा कि अधिकारियों का प्रदर्शन ही विभाग की छवि बनाता है. मुख्यालय स्तर से नियमित समीक्षा की जा रही है और कई अंचलों में लगातार सुधार जारी है. राजस्व कार्यों में अंचलाधिकारियों का प्रदर्शन ही बनेगा उनके पदस्थापन का आधार बनेगा. मंत्री ने अंचल स्तर तक की सेवाओं के निष्पादन, पारदर्शिता, कार्य में तत्परता और आमजन की समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया. उन्होंने अंचलाधिकारियों से दाखिल खारिज के लंबित मामलों से जुड़ी समस्याओं पर गहन चर्चा की. साथ ही इन मुद्दों से संबंधित जिलों के अधिकारियों से सीधे जानकारी प्राप्त कर आकड़ों की समीक्षा की.

खराब प्रदर्शन करने वाले अंचल अधिकारियों को चेतावनी

बैठक में अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा कि जिन अंचलों में प्रदर्शन खराब है, वहां के अधिकारियों को चेतावनी दी जा रही है. उन्होंने अपर समाहर्त्ताओं को अंचलाधिकारियों की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी अधिकारियों को सलाह दी कि वे अपने कार्यों में जनहित को प्राथमिकता दें. अंचलाधिकारियों से कहा कि दाखिल-खारिज के केस में रिजेक्शन का प्रतिशत कम करें.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जमाबंदी पंजी की स्कैनिंग 31 मई तक समाप्त करने का निर्देश

विभागीय सचिव जय सिंह ने जमाबंदी पंजी की स्कैनिंग का कार्य 31 मई तक समाप्त करने का निर्देश दिया. उन्होंने अंचलाधिकारियों से कहा कि कोई भी केस रिजेक्ट करने से पहले अधिकारी संबंधित व्यक्ति से मिलें, उनकी बात गंभीरता से सुनें और उसके बाद ही निर्णय लें. उन्होंने यह भी कहा कि जिन जिलों व अंचलों का निष्पादन स्तर सबसे कम है, उन्हें संतुलित रूप से अपने कार्यों में सुधार लाना अनिवार्य है. साथ ही अब विभाग द्वारा रिवर्ट केस पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी.

इसे भी पढ़ें:  पटना में 7 मई को रात 7 बजे से ब्लैकआउट, युद्ध जैसी स्थिति से निपटने की तैयारी, DM और SSP ने जारी किया निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >