Bihar Bhumi: 31 मई तक जमाबंदी रजिस्टर स्कैनिंग का पूरा होगा काम, विभाग ने दिए सख्त निर्देश

Bihar Bhumi: बिहार भूमि सर्वेक्षण के तहत जमाबंदी पंजी स्कैनिंग पूरा करने को लेकर 31 मई तक की तारीख तय की गई है. विभाग ने सख्त निर्देश देते हुए इस काम को पूरा करने को कहा है. साथ ही विभाग के मंत्री ने कहा कि सर्वेक्षण के काम की नियमित समीक्षा की जा रही है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Bhumi: बिहार में भूमि सर्वे जारी है. इसको लेकर विभाग भी कई तरह की तैयारियों में जुटा है. आम लोगों की परेशानी कम करने को लेकर आए-दिन कोई न कोई निर्देश जारी किए जाते हैं. इसी क्रम में राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने राजधानी पटना में अहम बैठक की. इस दौरान उन्होंने कई निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधित समस्याएं जानने के लिए वे जल्द ही आम लोगों से जनसंवाद शुरू करेंगे. इसमें आमलोगों के बीच जाकर उनकी राजस्व संबंधित समस्याएं सुनी जायेंगी और उनका निष्पादन किया जायेगा. उन्होंने आगे कहा कि ऑनलाइन सेवाओं के बावजूद लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जो दर्शाता है कि सुधार की आवश्यकता अभी भी है. उन्होंने कहा कि मामलों के निष्पादन में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

विभाग कर रहा है कार्यों की नियमित समीक्षा

पुराना सचिवालय पटना के अधिवेशन भवन में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि अधिकारियों का प्रदर्शन ही विभाग की छवि बनाता है. मुख्यालय स्तर से नियमित समीक्षा की जा रही है और कई अंचलों में लगातार सुधार जारी है. राजस्व कार्यों में अंचलाधिकारियों का प्रदर्शन ही उनके पदस्थापन का आधार बनेगा.

31 मई तक पंजी स्कैनिंग का काम पूरा करें

विभागीय सचिव जय सिंह ने जमाबंदी पंजी की स्कैनिंग का काम 31 मई तक समाप्त करने का निर्देश दिया. उन्होंने अंचलाधिकारियों से कहा कि कोई भी केस रिजेक्ट करने से पहले अधिकारी संबंधित व्यक्ति से मिलें, उनकी बात गंभीरता से सुनें और उसके बाद ही निर्णय लें. उन्होंने यह भी कहा कि जिन जिलों व अंचलों का निष्पादन स्तर सबसे कम है, उन्हें संतुलित रूप से अपने कार्यों में सुधार लाना अनिवार्य है. साथ ही अब विभाग द्वारा रिवर्ट केस पर भी विशेष निगरानी रखी जायेगी.

ALSO READ: Bihar Land Survey: दाखिल-खारिज और परिमार्जन का काम हुआ अब और भी आसान! हर ब्लॉक में खुलेगा CSC

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >